फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Impossible 8: वीकएंड पर 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने की जबरदस्त कमाई, जानें टॉम क्रूज की फिल्म का कलेक्शन

Sun, 25 May 2025 09:50 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tom Cruise Mission Impossible 8 Collection Day 9: हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की बहुचर्चित फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को भारत में रिलीज हुए हफ्ते से ऊपर हो चुका है। जानिए, फिल्म का 9वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
 
विज्ञापन
1 of 6
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया
'मिशन इम्पॉसिबल 8' हॉलीवुड फिल्में है। एक्शन से भरपूर 'मिशन इम्पॉसिबल 8' ने वीकेंड पर धांसू कमाई की है। फिल्म की कमाई से लग रहा है की फैंस को टॉम क्रूज की फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
 
विज्ञापन

2 of 6
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’
हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ भारतीय सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। आज रविवार को फिल्म की रिलीज ने नौ दिन पूरे कर लिए हैं। जानिए आज की कमाई।
 
विज्ञापन

3 of 6
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया
9वें दिन का कलेक्शन
sacnilk.com के अनुसार आज रविवार को टॉम क्रूज की एक्शन ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ ने 6.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि टॉम की यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

4 of 6
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया
‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' ने पहले शनिवार 17 मई को 16.5 करोड़ रुपये की कमाई से शानदार शुरुआत की। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं पहले हफ्ते फिल्म की कुल कमाई 54.4 करोड़ रुपये हुई। 7वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने  3.9 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे शनिवार 8वें दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और वहीं आज रविवार को फिल्म ने 6.3 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 71.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

5 of 6
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया
100 करोड़ी क्लब में एंट्री ले सकती है फिल्म
फिल्म को इस वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को 7 करोड़ रुपये और आज रविवार को 6.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि टॉम की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' 2025 की अमेरिकी एक्शन जासूसी फिल्म है, जिसका निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है। फिल्म की कहानी एरिक जेंड्रेसन और क्रिस्टोफर ने साथ में लिखी है। 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' (2023) की अगली कड़ी , यह 'मिशन: इम्पॉसिबल' फिल्म सीरीज की आठवीं और अंतिम फिल्म है। टॉम क्रूज की फिल्म में हेले एटवेल, विंग रैम्स, साइमन पेग, हेनरी चेर्नी और एंजेला बैसेट ने पिछली फिल्मों से अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें