फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इराक को मिस इजराइल के साथ सेल्फी लेना पड़ा महंगा, परिवार को छोड़ना पड़ा देश

Mon, 18 Dec 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
मिस यूनि‍वर्स प्रतियोगिता में मिस इराक सारा इदान को मिस इजरायल अदार गेंडल्‍समैन के साथ सेल्फी लेना काफी मह‍ंगा पड़ गया। उनकी इस सेल्फी के बाद उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हो गईं। जिसके बाद मिस इराक के परिवार को अपना देश छोड़ना पड़ गया। 

पढ़ें-'मस्तानी' पर आया हॉलीवुड कोरियोग्राफर का दिल, जताई ऐसी इच्छा
विज्ञापन

2 of 4
इस साल 14 नवंबर कमिस यूनिवर्स-2017 प्रतियोगि‍ता के दौरान मिस इराक सारा इदान ने मिस इजारायल के साथ सेल्फी लेते ही उसे अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर डाल दिया। जिसके बाद उनकी इस सेल्फी और  प्रतियोगि‍ता के लिए करवाए गए बिकिनी शूट को लेकर सारा को कई धमकियां मिलनी शुरू हो गई। 
विज्ञापन

3 of 4
इन धमकियों के चलते सारा के परिवार को इराक छोड़ अमेरिका जाना पड़ा। इस बात का पता तब चला जब मिस इजरायल अदार गेंडल्‍समैन ने Hadashot नाम के एक न्यूज चैनल को अपने एक इंटरव्यू में सारा के अमेरिका जाने के पीछे के कारण को बताया। 
विज्ञापन

4 of 4
सारा इदान ने इस पूरी घटना पर एक ट्वीट भी किया, उन्होंने लिखा, 'मैं पहली और आखि‍री इंसान नहीं हूं जिन्हें व्यक्‍तिगत आजादी को लेकर इस तर‍ह के फैसलों का सामना करना पड़ रहा है। लाखों इराकी महिलाएं इस तरह के डर में जीने को मजबूर हैं।' I’m not the first nor the last person to face prosecution over a matter of personal freedom. Millions of Iraqi women live in fear. #freeiraqiwomen https://t.co/Vt0YjFbyf4 — Sarai (Sarah Idan) (@grrrciara) December 15, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें