फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सिंगर की दीवानी हैं मिशेल ओबामा, सेरेना विलियम्स, जन्मदिन पर कॉपी किया लुक

विज्ञापन
1 of 5
File Pic
अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे बड़े नाम के तौर पर स्थापित बेयोंस की सारी दुनिया दीवानी है। उनके दीवानों में अमेरिका की एक्स फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा हैं, तो टेनिस की दुनिया की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सेनेना विलियम्स भी। इन हस्तियों की बेयोंस को लेकर दीवानगी इसी बात से समझी जा सकती है कि उन्होंने बेयोंस के बर्थडे पर न सिर्फ बधाईयां भेजी, बल्कि उनके लुक को भी कॉपी किया। यही नहीं, बियोंस की वेबसाइट पर भी इन तस्वीरों को अपलोड किया। आगे की स्लाइड्स में जानें, बेयोंस के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
file photo
सिंगर और हॉलीवुड एक्ट्रेस बियोंस का पूरा नाम बेयोंस गिसेल नॉल्स-कार्टर है।  ह्यूस्टन, टेक्सास में पैदा हुई और वहीं पली बढ़ी। 1981 में जन्मी बियोंस 1990 के दशक के आखिरी में अमेरिका की लीडिंग सिंगर बन गई। उन्होंने आर एंड बी गर्ल ग्रुप के डेस्टिनी चाइल्ड से गायन की शुरुआत की। ये ग्रुप जल्द ही दुनिया का सबसे मशहूर लड़कियों का ग्रुप बन गया। इसके बाद बेयोंस ने गोल्डमेंबर(2002) फिल्म की। और अपना डेब्यू सिंगल एलबम डेंजरसली इन लव(2003) रिलीज किया। इस एलबम से वो सोलो आर्टिस्ट के तौर पर स्थापित हो गईं। इसके लिए उन्हें  5 ग्रैमी अवॉर्ड्स मिले। यही नहीं, वो बिलबोर्ड हॉट 100 नंबर वन बन गई। इसके बाद उनके सिंगल्स 'क्रेजी इन लव' और 'बेबी बॉय' रिलीज हुए। इसके बाद 2006 में डेस्टिनी चाइल्ड से नाता तोड़ने के बाद उन्होंने अपना दूसरा सोलो एलबम रिलीज किया। आगे की स्लाइड्स में जानें, बियोंस के करियर के बारे में अहम बाते...

जस्टिन बीबर ने ट्विटर पर गाड़े झंडे, फॉलोवर्स 100 मिलियन के पार, फिर भी...
विज्ञापन

3 of 5
File Pic
बियोंस ने अपना दूसरा सोलो एलबम B'Day जारी किया। जिसके गानों ने धूम मचा दी। इसके साथ ही उन्होंने कई फिल्मों में काम करना जारी रखा। जिसमें पिंक पैंथर(2006), ड्रीमगर्ल्स(2006), ऑबसेस्ड(2009) सामिल हैं। उन्होंने रैपर जे-जेड से 2008 में शादी की।  इसके बाद उनका तीसरा एलबम 'आई एम....साशा फिएर्स'(2008) जारी किया। इसके लिए उन्हें रिकॉर्ड 6 ग्रैमी अवॉर्ड्स मिले। इस एलबम के गाने 'सिंगल लेडिज(पुट ए रिंग ऑन इट)' को साल के सर्वश्रेष्ठ गाने का अवॉर्ड भी मिला। 

4 of 5
File Pic
बियोंस ने छोटे से ब्रेक के बाद साल 2011 में अपने चौथे एलबम 4(फोर-2011) से वापसी की। इसके बाद बियोंस(2013) एलबम आई, जिसे लोगों ने खासा पसंद किया। और फिर 2016 में लेमोनेड एलबम ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आगे जानें, किस तरह से सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली आर्टिस्ट बनीं बियोंस...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
File Pic
इस एलबम के साथ ही बियोंस ऐसी पहली आर्टिंस्ट बन गई, जिनके शुरुआती सभी 6 एलबम सुपरहिट रहे और बिलबोर्ड 200 चार्ट में नंबर वन बने हो। उनके सोलो आर्टिस्ट के तौर पर 100 मिलियन रिकॉर्ड्स बिके। इसके साथ ही 60मिलियन रिकॉर्ड डेस्टिनी चाइल्ड के जोड़ दें, तो वो दुनिया में सबसे ज्यादा रिकॉर्स्ड बेचने वाली आर्टिस्ट बन चुकी हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा 22 ग्रैमी अवॉर्ड्स हैं। उन्होंने सर्वाधिक 24 एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स जीते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें