फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में बच्चों के साथ ऐसा करते थे माइकल जैक्सन, विवादों में आई पॉप किंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री!

Wed, 06 Mar 2019 11:40 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
michael jackson
किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। अब एक बार फिर माइकल जैक्सन का नाम विवादों में आ गया है। दरअसल HBO द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर माइकल जैक्सन के फैन्स का गुस्सा फूट रहा है और इसका कारण भी कुछ कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
michael jackson
'Leaving Neverland' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे माइकल जैक्सन अपने फार्म हाउस पर बच्चों का यौन शोषण करते हैं। माइकल जैकेसन के फार्म हाउस को 'नेवरलैंड' नाम दिया गया था। इस फार्म हाउस पर बच्चों के लिए खेलने की चीजें थीं। बच्चें यहां खेलने आते थे लेकिन बाद में ये जगह बदनाम हो गई। लोग अपने बच्चों को यहां भेजने से कतराने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
michael jackson
हालांकि इस सारे मामले को दुष्प्रचार घोषित करते हुए माइकल जैक्सन के वकीलों ने HBO के खिलाफ केस किया है और सभी आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी।

4 of 5
michael jackson
माइकल जैक्सन पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चार महीने तक चला था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। माइकल पर एक बच्चे से शादी करने का भी आरोप लगा था। इस डॉक्यूमेंट्री में ये सारी बातें ही बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Michael Jackson
माइकल जैक्सन की किताब 'रिमेंबर द टाइम: प्रोटेक्टिंग माइकल जैक्सन इन हिज फाइनल डेज' में लिखा है उनके घर में कोई भी बिना पूर्वाअनुमति के नहीं आ सकता था सिवाय उनकी मां कैथरीन जैक्सन के। जैक्सन के पिता और भाई-बहन तक को उनसे अनुमति लेकर आना पड़ता था। माइकल जैक्सन को अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद था। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें