फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Jackson: 150 साल तक जीना चाहते थे माइकल जैक्सन, 12 डॉक्टर्स की टीम साथ रखने के बाद भी नहीं बची जान

Sat, 25 Jun 2022 10:42 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में बहुत से पॉप स्टार हुए हैं, लेकिन किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ही हैं जिन्होंने अपनी गायकि और डांस से पूरी दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी है। वह एक ऐसे स्टार थे, जिन्हें आज भी दुनिया के कोने कोने में लोग जानते हैं। 25 जून 2009 को लॉस एंजिलिस में उन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 50 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। उनके निधन की खबर से सभी सकते में गए थे। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त को अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक शहर गैरी में हुआ था। बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाले माइकल 1964 में अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे। हालांकि उन्हें दुनियाभर में पहचान उस वक्त मिली जब उन्होंने साल 1982 में अपनी एलबम 'थ्रिलर' निकाली। इस एल्बम के बाद से ही उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और लोग उनके स्टाइल और गानों के दीवाने हो गए। यह दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है।
विज्ञापन

3 of 4
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
माइकल जैक्सन का निधन तो 50 साल की उम्र में हो गया, लेकिन क्या आप जानते हैं, वो 150 साल तक जीना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 12 डॉक्टर्स की टीम रखी थी, जो हमेशा उनके साथ रहती थी। ये टीम नियमित तौर पर उनकी जांच करती थी। इतना ही नहीं वह ऑक्सीजन बैड पर सोया करते थे और किसी से मिलने से पहले मास्क व दस्ताने लगाना नहीं भूलते थे। उन्होंने योग करने के लिए अपने साथ 15 लोगों की टीम भी रखी हुई थी। यह भी कहा जाता है कि ड्रग के ओवरडोज की वजह से ही माइकल जैक्सन की मौत हुई थी। माइकल ने खुद को अच्छा दिखने के लिए अपनी कई सर्जरी भी कराई थी, कहीं न कहीं उन सर्जरी को भी उनकी मौत की वजह माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
माइकल जैक्सन दुनिया में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार हैं। उनके नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। वहीं, माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1994 में लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी, लेकिन दोनों का 19 महीने के बाद ही तलाक हो गया। साल 1997 में उन्होंने नर्स डेबी रोव से दूसरी शादी की। इससे उन्हें दो बच्चे प्रिंस माइकल और पेरिस माइकल कैथरीन हुए। लेकिन माइकल की यह शादी भी 1999 में टूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें