फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala NYC: मेट गाला के अब तक के सबसे अजीबोगरीब लुक, प्रियंका चोपड़ा से लेकर जेंडाया का लुक शामिल

Tue, 06 May 2025 04:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala Celebs Most Wildest Looks: मेट गाला इवेंट में हर साल कई लोकप्रिय हस्तियां शामिल होती हैं, लेकिन कुछ स्टार्स के लुक्स ऐसे होते हैं कि वह इवेंट के बाद भी चर्चा का विषय बने रहते हैं, क्योंकि उनके लुक्स होते हैं अजीबोगरीब...
 
विज्ञापन
1 of 8
मेट गाला के अब तक के सबसे चर्चित लुक्स - फोटो : X
दुनिया का सबसे चर्चित फैशन इवेंट मेट गाला हर साल की तरह इस साल भी न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया। आज उन स्टार्स के लुक्स के बारे में बात करते हैं, जो अक्सर अपने लुक्स की वजह से इवेंट के बाद भी सालों साल चर्चा का विषय बने रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : X
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इस साल भी मेट गाला में शामिल हुईं, लेकिन उनका 2019 का लुक आज भी चर्चा में है। उस साल 'कैंप: नोट्स ऑन फैशन' थीम के तहत प्रियंका ने डायर की थाई-हाई स्लिट गाउन पहनी, जिसमें सिल्वर टॉप, फेदर वाली केप और रेनबो स्कर्ट थी। उनके अजीबोगरीब मेकअप और रेट्रो कर्ल्स ने उन्हें "फैशनेबल जोकर" का खिताब दिलाया।
विज्ञापन

3 of 8
किम कार्दशियन - फोटो : X
किम कार्दशियन
हमेशा अपने लुक की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री किम कार्दशियन का 2021 मेट गाला लुक भी कम चर्चित नहीं रहा। 'इन अमेरिका: ए लेक्सिकॉन ऑफ फैशन' थीम में उन्होंने बैलेनियागा का ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना, जिसमें उनका चेहरा और शरीर पूरी तरह ढका था। लोग उनकी तुलना भूतों या खोई परछाई से करने लगे थे।

4 of 8
जेरेड लेटो  - फोटो : X
जेरेड लेटो 
एक अमेरिकी अभिनेता और संगीतकार जेरेड लेटो ने 2023 में कार्ल लेगरफेल्ड की बिल्ली चौपेट के रूप में मेट गाला में धमाल मचाया। फर, पूंछ और बिल्ली जैसे पंजों वाली उनकी पोशाक ने सबको हैरान कर दिया, और लोग उन्हें डिज्नीलैंड का हिस्सा बताने लगे।
विज्ञापन

5 of 8
ऐनी हैथवे - फोटो : X
ऐनी हैथवे
अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी हैथवे का 2023 का लुक भी शानदार था। वर्सेस और चैनल के मिश्रण वाली उनकी स्ट्रैपलेस गाउन में वर्सेस के ओवरसाइज्ड पिन और चैनल का ट्वीड मटेरियल था, जो 90 के दशक से प्रेरित था।
विज्ञापन

6 of 8
रिहाना - फोटो : X
रिहाना
बारबेडियन रिकॉर्डिंग कलाकार, मॉडल और सिंगर रिहाना का 2015 का मेट गाला लुक भी यादगार है। 'चीन: थ्रू द लुकिंग ग्लास' थीम में उन्होंने गुओ पेई की पीली ड्रेस पहनी, जिसे बाद में मीम में पिज्जा बेस कहा गया। उनके विशाल फर-ट्रिम गाउन ने उन्हें जोकर जैसा बना दिया।
विज्ञापन

7 of 8
कैटी पेरी - फोटो : X
कैटी पेरी
अमेरिकी गायिका कैथरीन एलिजाबेथ हडसन उर्फ कैटी पेरी का 2019 का लुक तो बर्गर और झूमर से प्रेरित था। मोशिनो की ड्रेस में वह मीम पेजों की शान बन गईं। उनकी बिंदास स्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है।
विज्ञापन

8 of 8
जेंडाया - फोटो : X
जेंडाया
अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका जेंडाया का 2018 का मेट गाला लुक भी कमाल का था। 'कैथोलिक' थीम पर वर्साचे की कवच जैसी गाउन में वह सेंट जोन ऑफ आर्क की तरह लगीं, जिसमें चेनमेल और सिल्वर ट्रेन थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें