फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2022: रेड कार्पेट पर प्रपोजल से लेकर रिहाना के बेबी बंप के साथ स्टैच्यू तक, यादगार रहा इस बार का फैशन इवेंट

Tue, 03 May 2022 05:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मेट गाला 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
मेट गाला 2022 का आयोजन दो साल बाद मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क में हुआ है। 2020 में कोरोना के चलते फैशन इवेंट नहीं हो पाया था, तो 2021 में सिर्फ एक छोटा सा इवेंट किया गया था। हर साल सेलेब्स के लुक्स रेड कार्पेट पर काफी चर्चा में रहते हैं, तो वहीं इस बार रेड कार्पेट पर एक खूबसूरत पल भी देखने को मिला। कुल मिलाकर इस बार का फैशन इवेंट यादगार रहा।
विज्ञापन

2 of 4
लॉरी कैम्बो को बॉयफ्रेंड ने किया रेड कार्पेट पर प्रपोज - फोटो : सोशल मीडिया
रेड कार्पेट पर किया प्रपोज
न्यूयॉर्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की कमिश्नर लॉरी कैम्बो के लिए ये रेड कार्पेट बेहद खास था। उनके बॉयफ्रेंड बॉबी डिजी ओलिसा ने रेड कार्पेट पर घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया और रिंग पहनाई। ये देखकर लॉरी काफी इमोशनल भी हो गईं। इन दोनों के लिए ही नहीं बल्कि ये पल वहां मौजूद हर किसी को 'लव इन द एयर' वाला एहसास दे गया।
विज्ञापन

3 of 4
रिहाना का स्टैच्यू - फोटो : Instagram
रिहाना का बना स्टैच्यू
सिंगर रिहाना हर साल मेट गाला की रेड कार्पेट मौजूद रहती हैं, लेकिन इस बार वह इवेंट में नजर नहीं आई। दरअसल, रिहाना और उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जल्द ही पैरेंट बनने वाले हैं। ऐसे में रिहाना की फैशन इवेंट में कमी को पूरा करने के लिए यहां रिहाना का स्टैच्यू बनाया गया। इस स्टैच्यू में रिहाना का बेबी बंप भी दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही पूरे स्टैच्यू पर फ्लोरल आर्ट बना हुआ है। रिहाना ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा कि इस ऐतिहासिक ट्रिब्यूट के लिए शुक्रिया। 
 
विज्ञापन

4 of 4
मेट गाला 2022 की रेड कार्पेट पर मौजूद सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मेट गाला हर साल स्प्रिंग की शुरुआत में आयोजित किया जाता है। यह एक चैरिटी इवेंट होता है। फैशन इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट में सभी लोग एक थीम के अनुसार तैयार होते हैं। इस साल की थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' और ड्रेस कोड 'गिल्डेड ग्लैमर एंड व्हाइट टाई' था। इस साल इवेंट को रयान रेनॉल्ड्स, रेजिना किंग, पावर कपल ब्लेक लाइवली, और लिन-मैनुअल मिरांडा ने होस्ट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें