फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2022: मशहूर सेलेब्स ने मेट गाला में ऐसे उड़ाई फैशन की धज्जियां, तस्वीरें देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Mon, 02 May 2022 06:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
मेट गाला में अजीबोगरीब ड्रेस पहन पहुंचे सितारे - फोटो : social media
मेट गाला, जिसे साल की सबसे बड़ी फैशन नाइट भी कहा जाता है जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इवेंट आज यानी 2 मई को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया जाएगा। इसमें कई मशहूर हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी। यह भव्य समारोह भारत में रात 3 बजे से देखा जा सकेगा। सभी मेट गाला प्रेमी इस बार की थीम 'इन अमेरिका: एन एंथोलॉजी ऑफ फैशन' के अनुसार सजे सेलेब्स को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। पिछले कई सालों से मशहूर सेलेब्स लोगों को अपने लुक्स से कभी प्रभावित करते हैं, तो कभी अचंभित कर देते हैं। अब देखना यह होगा कि इस साल यह सेलेब्स क्या कमाल करते हैं। मेट गाला के बज को देखते हुए आज हमने इस आर्टिकल में आपके लिए पिछले मेट गाला इवेंट्स के सबसे विचित्र लुक्स निकाले हैं, जिसको सभी ने चौंका दिया था। 
विज्ञापन

2 of 10
किम कार्दशियन - फोटो : social media
किम कार्दशियन
इस लिस्ट में सबसे ऊपर हॉलीवुड फैशन आइकॉन किम कार्दशियन हैं। वैसे तो किम अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं, लेकिन उनका 2021 का मेट गाला लुक देख सभी के होश उड़ गए थे। मेट गाला 2021 में किम कार्दशियन ने काले रंग के कपड़े पहने थे, जिससे उनका पूरा शरीर ढका हुआ था। उन कपड़ों से उनका चेहरा तक ढका हुआ था, जिसमें उनकी आंखें भी नहीं दिख रही थीं।
विज्ञापन

3 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
साल 2019 में भारतीय स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ मेट गाला में शिरकत की थी। इस इवेंट में उनके द्वारा पहने गए गाउन का खूब मजाक उड़ाया गया था। उनका यह लुक देखकर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल हुए थे। कुछ लोगों ने तो इतना तक कह दिया कि वह साल 1990 आई फैंटेसी फिल्म 'एडवर्ड सिजरहैंड्स' की याद दिला रही हैं।

4 of 10
किम पेट्रास - फोटो : social media
किम पेट्रास
पिछले साल 2021 में किम पेट्रास ने खुद को एक घोड़े के रूप में इस इवेंट में प्रस्तुत किया था। उस लुक को जिसने भी देखा उसकी हंसी नहीं रुकी थी। वह बिल्कुल एक घोड़े की तरह ही दिख रही थीं।
विज्ञापन

5 of 10
कैटी पैरी - फोटो : social media
केटी पैरी
मेट गाला में कैटी पेरी के क्लासिक झूमर आउटफिट को कोई कैसे भूल सकता है। सोशल मीडिया पर उनकी ड्रेस को लेकर खूब मीम्स बनाए गए थे। उनकी ड्रेस में हकीकत में बल्ब जल रहे थे, जिसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही थी।
विज्ञापन

6 of 10
बिली पोर्टर - फोटो : social media
बिली पोर्टर
बिली पोर्टर मेट गाला में गोल्डन पंखों वाली ड्रेस पहन पहुंचे थे। उनकी इस ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, लेकिन आज भी यह ड्रेस अजीबोगरीब आउटफिट्स की लिस्ट में बनी हुई है।
विज्ञापन

7 of 10
रिहाना, ए$ पीए रॉकी - फोटो : social media
रॉकी ए $ एपी
रॉकी ए $ एपी को मेट गाला के रेड कार्पेट पर रिहाना के साथ स्पॉट किया गया था। इवेंट में उन्होंने कलरफुल रजाई पहनी हुई थी, जिसे देख लोग सोचने पर मजबूर हो गए थे कि क्या सच में रॉकी को ठंड लग रही थी।

8 of 10
लिल नास X - फोटो : social media
लिल नास X
लिल नास X को हमेशा से ही चमक पसंद रही है, लेकिन साल 2021 के मेट गाला इवेंट में वह बहुत ही अजीब कपड़े पहने पहुंचे थे। इस इवेंट के दौरान उन्होंने अपने गोल्डन कलर के क्रेज को अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया था और गोल्ड आउटफिट पहने नजर आए थे। यह आउटफिट किसी रक्षा कवच जैसा लग रहा था।

9 of 10
माइकल उरी - फोटो : social media
माइकल उरी
साल 2019 में हुए मेट गाला इवेंट में माइकल उरी ने अपने अजीबोगरीब हाफ मैन, हाफ वुमन आउटफिट से सबका ध्यान खींचा था। उनका यह लुक बेहद वायरल हुआ था।
विज्ञापन

10 of 10
जेरेड लेटो - फोटो : social media
जेरेड लेटो
मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में 'मोरबियस' के रूप में कदम रख चुके जेरेड लेटो अपनी फिल्म की वजह से इस साल चर्चाओं में रहे थे। लेकिन इससे पहले वह साल 2019 में हुए मेट गाला में अपने लुक की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इस चर्चा का विषय उनका अजीबोगरीब लुक बना था, जिसमें वह अपने हाथ में अपना एक चेहरा अलग से रखा हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें