मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स अपनी एक और सुपरहीरो फिल्म लाने की तैयारी में लगा हुआ है। 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का तीसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसका ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है। ब्राजील के साओ पाउलो में आज कॉमिक कॉन एक्पीरियंस 2022 में मार्वल स्टूडियोज ने 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' का ट्रेलर लॉन्च किया। मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने इस फिल्म के ट्रेलर के साथ दर्शकों को खुश करने के लिए जोई सलदाना को भी लोगों से मिलवाया है। जोई सलदाना फ्रेंचाइजी में गमोरा की भूमिका निभा रही हैं। अब दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।