फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे अंदाज में मारिया कैरी ने पूरा किया #BottleCapChallenge, गाना गाकर खोला बोतल का ढक्कन

Mon, 08 Jul 2019 06:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मारिया कैरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर 'बॉटल कैप चैलेंज' तेजी वायरल हो रहा है। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड सेलेब्स पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब मारिया कैरी ने इस चैलेंज को पूरा किया है। मारिया का वीडियो बाकी वीडियोज से काफी अलग है और ऐसे में सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मारिया कैरी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में मारिया ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं 6 सेकेंड के वीडियो में मारिया ने अपनी सिंगिंग से ही बॉटल के ढक्कन को खोल दिया है। वहीं बॉटल का ढक्कन खुलते ही मारिया के चेहरे पर एक प्यारी से स्माइल भी देखने को मिलती है।




 
विज्ञापन

3 of 5
मारिया कैरी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मारिया कैरी एक अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। इसके साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इन्हें 'सॉन्गबर्ड सुप्रीम' का नाम दिया है। वहीं मारिया ने साल 2005 में 'वी बिलॉन्ग टुगेदर' गाया था, जोकि काफी मशहूर हुआ था। मारिया अमेरिकन आइडल में जज के रूप में भी दिख चुकी हैं।

4 of 5
akshay kumar - फोटो : instagram
गौरतलब है कि हॉलीवुड एक्टर जेसन स्टेथम भी इस चैलेंज को पूरा कर चुके हैं। जेसन के वीडियो के बाद ही बॉलीवुड में इस चैलेंज को अक्षय कुमार ने शुरू किया था। वहीं टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल इस चैलेंज को एक नए लेवल पर ले जा चुके हैं। टाइगर ने जहां आंख पर पट्टी बांधकर इस चैलेंज को पूरा किया था तो वहीं विद्युत ने एक साथ तीन बोतलें के ढक्कन राउंड किक मारकर खोले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराबी दवलचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल कई लोगों को लग रहा है कि इस चैलेंज की शुरुआत जेसन स्टेथम ने की है। लेकिन आपको बता दें कि इस चैलेंज की शुरुआत कजाकिस्तान के ताइक्वांडो चैंपियन फराबी दवलचिन (Farabi Davletchin)ने की है। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर सबसे पहले इसका वीडियो पोस्ट किया था और एक्टर जैकी चैन, जोसन सहित दो और लोगों को चैलेंज किया था।  हालांकि फराबी इस चैलेंज का नाम 'फारा किक्स चैलेंज' (FaraKicksChallenge) देना चाहते थे लेकिन वायरल होते होते इसका नाम बदल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें