फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shakira-Pique: 12 साल बाद अलग हो रहे शकीरा और जेरार्ड पीके, किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं दोनों की लव स्टोरी

Sat, 04 Jun 2022 09:42 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शकीरा (दाएं) और पीके अलग हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कोलंबिया की मशहूर पॉप सिंगर शकीरा और स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके ने अपने 12 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। दोनों ने शनिवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते थे और दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। आज हम आपको पीके के एक सवाल से शुरू हुई दोनों की इस लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
वाका-वाका की शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात
साल 2010 में फीफा वर्ल्ड कप के गाने वाका-वाका की शूटिंग के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। इस गाने को शकीरा ने गाया था, जिसमें कई दिग्गज फुटबॉलर के साथ जेरार्ड पीके भी नजर आए थे। हालांकि शकीरा फुटबॉल की फैन नहीं थी और उस समय पीके को पहचान नहीं पाईं। लेकिन जब उन्होंने गाना का वीडियो देखा तो उनकी निगाहें पीके पर टिक गईं और उन्हें वह काफी पसंद आए।
विज्ञापन

3 of 4
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
जेरार्ड पीके ने किया था पहला मैसेज
एक इंटरव्यू के दौरान जेरार्ड पीके ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में शकीरा को परफॉर्म करना था, जिसके चलते वह पहले से ही वहां पहुंच गई थीं। ऐसे में पीके ने उन्हें मैसेज कर मौसम के बारे में पूछा, जिसके बाद शकीरा ने उन्हें साथ में जैकेट लाने के लिए कहा था। इसके बाद जब भी मौसम बदलता शकीरा उन्हें मैसेज कर देतीं। इसके बाद दोनों के बीच बातों का दौर शुरू हुआ और उनका रिश्ता मोहब्बत में बदल गया। विश्व कप के बाद से दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
पॉप गायिका शकीरा और फुटबॉलर पीके और उनके दो बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया
मुश्किल समय में पीके ने दिया था साथ
2013 में एक इंटरव्यू के दौरान शकीरा मे कहा था कि जेरार्ड पीके उनकी जिंदगी में एक भगवान की तरह आए हैं। फुटबॉलर से मिलने से पहले वह मानसिक रूप से परेशान थीं और बाद में उन्हें ऐसा लगी की जिंदगी में एक नया सूरज निकल आया है। शकीरा उम्र में जेरार्ड पीके से 10 साल बड़ी थीं, लेकिन दोनों के बीच कभी ये बात नहीं आई। साल 2017 में शकीरा के वोकल कोर्ड्स में खून निकलने लगा था, उस मुश्किल समय जेरार्ड ने उनका बहुत साथ दिया था। वहीं, 2013 में दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और अब दोनों के एक बेटी व बेटा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें