फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 40 सिगरेट पी जाती थी ये फेमस सिंगर, इस तरह मिला छुटकारा

Sun, 01 Mar 2020 05:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
lady gaga
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा ने खुलासा किया है कि वह अब धूम्रपान से छुटकारा पा चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान लेडी गागा ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वह धूम्रपान से दूर रहें क्योंकि छोड़ने का अनुभव काफी खराब होता है।
विज्ञापन

2 of 4
lady gaga
गागा ने कहा, एक वक्त था जब मैं दिन में 40 सिगरेट पीती थी। लेकिन अब मैं धूम्रपान नहीं कर रही हूं। मैं अपनी कसम खा कर बता रही हूं कि मैंने इसे पूरी तरह से छोड़ दिया है। लेडी गागा ने बताया अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं तो मत करें, क्योंकि छोड़ना बहुत बुरा है। मैंने कैसे छोड़ा है मैं ही जानती हूं।
विज्ञापन

3 of 4
माइकल पोलंस्की संग लेडी गागा - फोटो : इंस्टाग्राम
लेडी गागा का हाल ही में न्या म्यूजिक एलबम रिलीज हुआ है जिसका नाम है 'STUPID LOVE'। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें लेडी गागा इन दिनों माइकल पोलंस्की को डेट कर रही हैं। पोलंस्की पार्कर ग्रुप के सीईओ और द पार्कर फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक हैं। इससे पहले लेडी गागा की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के गोद में बैठी दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन

4 of 4
लेडी गागा
गौरतलब है कि लेडी गागा अपने अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। 2005 से 2008 तक, लेडी गागा ने ल्यूक कार्ल को डेट किया था। लेकिन अफसोस ये रिश्ता भी खत्म हो गया था। इसके बाद लेडी गागा ने मॉडल और एक्टर टेलर किन्नी को डेट किया। 14 फरवरी 2015 को, किन्नी ने गागा को प्रपोज भी किया था। लेकिन दोनों की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें