अमेरिका की जानी मानी रियलिटी टीवी शो स्टार और मॉडल काइली जेनर ने अपने एक ट्वीट से शेयर बाजार में हंगामा मचा दिया है। उनका एक ट्वीट मल्टीमीडिया ऐप कंपनी को इतना भारी पड़ा है कि उसको एक ही दिन में अरबों का नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल हाल ही में मल्टीमीडिया ऐप कंपनी स्नैपचैट ने अपने फीचर में कुछ बदलाव किए हैं। स्नैपचैट के इस बदलाव को लेकर काइली जेनर ने एक ट्वीट कर दिया। उनके इस ट्वीट ने पूरे शेयर बाजार में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
3 of 4
ट्विटर पर काइली जेनर के करीब 2 करोड़ 45 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। उन्होंने स्नैपचैट के बदलते फीचर को लेकर ट्वीट किया कि मेरे अलावा किसी और ने भी स्नैपचैट को खोलना बंद कर दिया है या फिर मैं ही यह कर रही हूं, यह काफी दुखद है। उनके इस ट्वीट को हजारों फॉलोवर्स ने रीट्वीट करना शुरू कर दिया। साथ ही करीब 2 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया।
मीडिया में खबरों के अनुसार काइली के इस ट्वीट से स्नैपचैट की पैरंट कंपनी के करीब 6 फीसद शेयर गिर गए। उनके एक ट्वीट से इस कंपनी को करीब 1.3 अरब डॉलर यानी 84 अरब 46 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।