फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 Thor Love and Thunder: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में नए विलेन की एंट्री, ऑस्कर विजेता को बनाया शैतान

Tue, 24 May 2022 01:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
thor love and thunder - फोटो : social media
मार्वल की अगली फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर थॉर: लव एंड थंडर मंगलवार को रिलीज हो गया है। मार्वल के फैंस काफी दिन से इसका इंतजार कर रहे थे। एवेंजर्स एंडगेम का बाद नई फिल्म थॉर (2011), थॉर: द डार्क वर्ल्ड (2013), और थॉर: रैग्नारॉक (2017) के बाद ये थॉर फ्रैंचाइजी की चौथी सीरीज है। इसमें विलेन 'गौर द गॉड बूचर' का किरदार निभाने वाले अभिनेता क्रिश्चिन बेल इस समय अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। क्रिश्चिन बेल हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता और ऑस्कर पुरस्कार विजेता भी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
विलेन गोर - फोटो : सोशल मीडिया
कंकाल जैसी सफेद स्किन और एक खतरनाक आवाज के साथ, गौर के रूप में क्रिश्चियन बेल का किरदार 'हैरी पॉटर' फिल्मों के लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट की याद दिलाता है। उनके इस खतरनाक रूप को और खौफनाक बनाने के लिए निर्माताओं ने उनकी आंखों को गहरा पीला दिखाया है। गौर का यह रूप सबसे ज्यादा खौफनाक उस सीन में दिखाई पड़ता है जब वह देवताओं के खिलाफ लड़ाई का एलान करता है। 
विज्ञापन

3 of 4
क्रिश्चियन बेल, थॉर- लव एंड थंडर - फोटो : twitter: @MarvelStudios
क्रिश्चियन बेल हॉलीवुड के वह अभिनेता हैं जिन्होंने अपने किरदार में जान फूंकने के लिए न तो वजन बढ़ाने से परहेज किया न ही घटाने से। उनकी हर फिल्म में किरदार को लेकर उनके द्वारा की गई मेहनत नजर आती है। 'अमरीकन साईको' से स्टारडम का स्वाद चखने वाले अभिनेता ने द मशीनिस्ट, बैटमैन बिगिंस, द डार्क नाइट, द डार्क नाइट राइजेस, 3:10 टू यूमा और टर्मिनेटर सालवेशन जैसी सफल फिल्मों में भी काम किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : social media
थॉर' का चौथा पार्ट 'थॉर: लव एंड थंडर' फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करने के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। फिल्म में थॉर एक बार फिर सबकी रक्षा करने के लिए पूरी तरह से अपने पुराने रूप में आ गया है। फिल्म में भावनात्मक जुड़ाव के साथ ही भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें