किम कार्दशियन
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि किम कार्दशियन अब तक तीन शादी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने पहली शादी 19 साल की उम्र में डैमन थॉमस के साथ साल 2000 में की थी। हालांकि, शादी के चार साल बाद यानी 2004 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने क्रिस हंपेरिस से शादी की, लेकिन ये शादी भी दो साल यानी 2013 में ही टूट गई। इसके बाद किम ने साल 2014 में कान्ये वेस्ट के साथ इटली में शादी की थी। इस शादी से उन्हें चार बच्चे भी हुए। हालांकि, साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया ,जिसके बाद अब इनकी तलाक प्रक्रिया अभी जारी है।