फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kim Kardashian: कान्ये वेस्ट के बाद पीट डेविडसन से भी अलग हुईं किम कार्दशियन! नौ महीने से कर रही थीं डेट

Sat, 06 Aug 2022 11:16 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी सुपरस्टार किम कार्दशियन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई समय से मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट के साथ अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहने वाली किम अब एक फिर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
किम कार्दशियन - फोटो : social media

अमेरिकी सुपरस्टार किम कार्दशियन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई समय से मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट के साथ अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहने वाली किम अब एक फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, कान्ये वेस्ट से अपने रिश्ते को खत्म के बाद से ही वह कॉमेडियन और एक्टर पीट डेविडसन के साथ अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस डेविडसन  के साथ भी अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। 

विज्ञापन

2 of 4
किम कार्दशियन - फोटो : Twitter- @KimKardashian
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मशहूर अभिनेता पीट डेविडसन से ब्रेकअप कर लिया है। दोनों लगभग 9 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। विदेशी मीडिया के मुताबिक सुपरस्टार किम और पीट इस हफ्ते अलग हो गए है। हालांकि, इस बारे में दोनों ही कलाकारों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बारे में जहां कार्दशियन के मैनेजर ने टिप्पणी करने से मना कर दिया तो वहीं पीट डेविडसन के प्रतिनिधि ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन

3 of 4
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : File Photo
बता दें कि किम और पीट ने पिछले साल अक्टूबर से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उस दौरान किम शो ‘एसएलएन’ को होस्ट कर रही थीं, जबकि पीट इस कॉमेडी स्केच शो में बतौर कंटेस्ट नजर आए थे। 41 साल की किम रैपर कान्ये वेस्ट से तलाक लेने की अंतिम कानूनी कार्यवाही के बीच में है। कान्ये से अलग होने के बाद वह अक्सर 28 वर्षीय बॉयफ्रेंड पीट डेविडसन के साथ अलग-अलग लोकेशन पर नजर आ चुकी हैं।  उन्होंने पीट के साथ रिश्ते पर खुशी भी जाहिर की थी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
किम कार्दशियन - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि किम कार्दशियन अब तक तीन शादी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने पहली शादी 19 साल की उम्र में डैमन थॉमस  के साथ साल 2000 में की थी। हालांकि, शादी के चार साल बाद यानी 2004 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद साल 2011 में उन्होंने क्रिस हंपेरिस से शादी की, लेकिन ये शादी भी दो साल यानी 2013 में ही टूट गई। इसके बाद किम ने साल 2014 में कान्ये वेस्ट के साथ इटली में शादी की थी। इस शादी से उन्हें चार बच्चे भी हुए। हालांकि, साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया ,जिसके बाद अब इनकी तलाक प्रक्रिया अभी जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें