फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन की दादी का निधन, एमजे को याद कर मॉडल ने साझा की भावुक पोस्ट; लिखा- 'आपने ही परिवार का महत्व..'

Fri, 17 Jul 2026 09:22 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kim Kardashian Grandmother MJ Death: किम कार्दशियन की दादी एमजे का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। अपनी दादी एमजे के निधन पर किम ने शोक व्यक्त किया और उन्हें अपने परिवार की मुखिया बताया।
विज्ञापन
1 of 5
किम कार्दशियन और मैरी जो शैनन - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन की दादी मैरी जो शैनन, जिन्हें सब प्यार से 'एमजे' कहते थे, का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर है। किम और उनकी मां क्रिस जेनर ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
किम ने दादी को बताया 'परिवार की मुखिया'
किम ने अपनी दादी के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इसी के साथ किम ने दादी को याद करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा। किम ने लिखा कि उनकी दादी उनकी सबसे अच्छी दोस्त और हमेशा साथ रहने वाली हमसफर थीं। इसके साथ ही किम ने उन्हें अपने परिवार की मुखिया बताया।
विज्ञापन

3 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिखाया परिवार का महत्व
किम ने लिखा कि दादी एमजे ने ही पूरे परिवार को एक साथ मिलकर रहना सिखाया। किम ने लिखा, 'आप वो महिला थीं, जिन्होंने मुझे एक मेहनती बिजनेसवुमन बनना सिखाया। आपने मुझे सैन डिएगो में अपनी दुकान पर मेरी पहली नौकरी दी। वहां से मैंने काम के प्रति लगन और आत्मविश्वास सीखा।'

4 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
पापा के लिए प्यारा संदेश
किम ने इमोशनल होते हुए लिखा कि दादी अब स्वर्ग में उनके पापा (रॉबर्ट कार्दशियन), दादा हैरी और आंटी करेन से मिलेंगी। किम ने लिखा, 'मेरे पापा को मेरी तरफ से गले लगा लेना।' पोस्ट के आखिर में किम ने लिखा कि उन्हें यकीन है कि दादी अब स्वर्ग से अपने किसी 'सीक्रेट अकाउंट' के जरिए उनके इंस्टाग्राम पोस्ट देख रही होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
मां क्रिस जेनर का भी टूटा दिल
किम से पहले उनकी मां क्रिस जेनर ने अपनी मां एमजे के निधन की खबर दुनिया के साथ साझा की थी। क्रिस ने अपनी मां को पूरे परिवार की जान बताया। उन्होंने कहा कि आज वे और उनके बच्चे जो कुछ भी हैं, अपनी मां के आशीर्वाद और मार्गदर्शन की वजह से ही हैं। क्रिस ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां के साथ रोज होने वाली बातचीत, उनकी प्यारी सी मुस्कान और हंसी की कमी हमेशा खलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें