फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस ने खुलेआम बताया यौन शोषण का दर्द, कहा- फोटोशूट में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ

Fri, 09 Feb 2018 07:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पिछले कुछ समय से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस यौन शोषण पर खुलकर बात कर रही हैं। इंडस्ट्री की महिलाएं सबके सामने उनके साथ हुए यौन शोषण के मामलों पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। यहां तक इस विषय को लेकर #MeToo कैंपन भी चलाया गया है। इसी कड़ी में एक मैगजीन के इंटरव्यू में हॉलीवुड एक्ट्रेस केट अप्टन ने फैशन डिजाइनर पॉल मारकियानो पर यौन शोषण का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

2 of 4
एक्ट्रेस ने बताया कि जुलाई 2010 में शूटिंग के पहले दिन जब वह लॉन्जरी कैंपेन के लिए फोटोशूट में गई थीं तब पॉल ने उनके साथ जोर-जबरदस्ती की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा है- जैसे ही मैं फोटोग्राफर यू साई के साथ अंदर गई पॉल सीधे मेरी तरफ आए और मेरे स्तनों को दबोच लिया और उन्हें महसूस करने लगे। वह उनसे खेल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पॉल को दूर धकेला तो वह कहने लगे कि मैं बस यह देख रहा था कि वे असली हैं या नहीं। एक्ट्रेस ने आगे बताया- वह बड़े ही उग्र ढंग से हावी होते हुए मेरी जांघों को पकड़ने लगे और मुझे खुद के करीब खींचने लगे। अप्टन ने बताया कि जब उन्होंने इन सब का विरोध किया तो उन्हें काम से निकाल दिया गया। उन्हें बताया गया कि क्योंकि वह बहुत मोटी हैं इसलिए उनकी अब सेट पर जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

4 of 4
एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस बात पर और भी ज्यादा गुस्सा आ रहा था कि अब तक तो उन्हें कंपनी के किसी शख्स ने देखा भी नहीं था। खबर के मुताबिक जब एक्ट्रेस से सील 2012 में फिर संपर्क किया गया कि वह कैंपेन का हिस्सा बनें तो उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। उन्हें इस कैंपेन के लिए बहुत बड़ी रकम ऑफर की गई थी जो कि उस वक्त के हिसाब से कैंपेन के लिए दी जाने वाली ऊंची राशि थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें