कई बार सितारे सोचते हैं कि वो जैसे चाहें आम आदमी के साथ पेश आ सकते हैं। जहां कुछ अक्षय कुमार जैसे सितारे हैं जो अपने बॉडी गार्ड द्वारा अपने फैन को मुक्का मारे जाने पर उसे सॉरी बोलते हैं तो वहीं ऐसे सितारे भी हैं जो अपने फैंस को कुछ नहीं समझते और गुस्से में उनका नुकसान कर देते हैं। इस नामी गायक ने भी ऐसा ही कुछ किया है।
विज्ञापन
जस्टिन बीबर पर लाखों का जुर्माना दर्ज
2 of 5
हॉलीवुड के चर्चित पॉप सिंगर 22 साल के जस्टिन बीबर पर एक आदमी ने उसका फोन तोड़ने के आरोप में 1 लाख डॉलर यानी 66 लाख से ज्यादा का मुकदमा किया है।
विज्ञापन
जस्टिन बीबर पर लाखों का जुर्माना दर्ज
3 of 5
रॉबर्ट अर्ल मॉर्गन नाम के इस व्यक्ति ने दावा किया कि जब टेक्सास के एक नाइटक्लब में वो बीबर की बीयर पीते हुए वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था तो बीबर ने उसका फोन तोड़ दिया।
जस्टिन बीबर पर लाखों का जुर्माना दर्ज
4 of 5
मॉर्गन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के मुताबिक बीबर को गुस्सा आया, उसने फोन छीना और उसे तोड़ कर टुकड़े कर डाले। मॉर्गन ने बीबर पर इतनी भारी रकम का जुर्माना इसलिए दर्ज करवाया है क्योंकि फोन में ऐसी ऐसी तस्वीरें थीं जिन्हें अब कभी वापस नहीं लाया जा सकता।
उन तस्वीरों में उसकी दादी के 100वें जन्मदिन की पार्टी की भी तस्वीरें थीं और सैर-सपाटे की 5000 से भी ज्यादा वीडियो औऱ फोटोज भी। मॉर्गन ने बताया कि फोन बर्बाद होने से उसके जरूरी बिजनेस नंबर भी खो गए हैं।