फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गंभीर बिमारी से जूझ रहे हैं जस्टिन बीबर, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Fri, 10 Jan 2020 07:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Justin Bieber
इंटरनेशनल सिंगिंग स्टार जस्टिन बीबर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल जस्टिन बीबर ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खुलासा किया है कि वो लाइम नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीबर ने बताया कि इस बीमारी की वजह से उनकी स्किन, दिमाग, एनर्जी और पूरा स्वास्थ्य खराब हो रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
जस्टिन बीबर - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पोस्ट पर ही जस्टिन बीबर ने अपना दुख भी जाहिर किया है। जस्टिन ने कहा कि जब लोग यह कहते हैं कि बीबर खराब दिखता है, लेकिन वो ये नहीं समझते कि मैं लाइम से पीड़ित हूं। लोग ये नहीं समझते और जानते हैं कि गंभीर क्रोनिक मोनो ने मेरी स्किन, दिमाग और एनर्जी पर असर डाला है। लेकिन इसके बाद भी मैं लड़ रहा हूं। 
विज्ञापन

3 of 4
Justin Bieber
इसके साथ ही जस्टिन ने कहा कि बाकी जानकारी वो यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही डॉक्यूमेंट्री में देंगे। बीबर ने कहा कि वो कोशिश कर रहे हैं इस बीमारी को खत्म करने की और जल्दी ही वो बिना टोपी के जनता के सामने आएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
जस्टिन बीबर
बात इस बीमारी की करें तो लाइम एक संक्रमण है, जो बैक्टीरिया बोरेलिया बर्गडोरफेरी से होता है। वहीं यह संक्रमित ब्लैकलेग्ड टिक के काटने से फैलता है। इस बीमारी से मरीज को बुखार, त्वचा पर चकते, सिरदर्द और सूजन जैसे कई तरह की परेशानियां होती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें