ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन
जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन
जगजीत सिंह की गजल की ये मशहूर लाइन्स आजकल जस्टिन बीबर पर फिट बैठ रही हैं। ख़बर है कि जनाब अपनी मां की उम्र की स्टार के साथ नजदीकियां बढ़ाने में लगे हैं। उधर, पता ये भी चला है कि जिस 'मां' को ये डेट करना चाह रहे हैं उनका बेटा बीबर की गर्लफ्रेंड रहीं सोफिया रिची को 'डेट' कर रहा है।
आगे की स्लाइड्स में जानें इस अजब लव एंगल की पूरी कहानी।
विज्ञापन
2 of 6
जस्टिन बीबर
जस्टिन बीबर की इस 'मां' से मुलाकात इसी साल फरवरी में हुए ग्रैमी अवॉर्ड फंक्शन में हुई थी। सूत्र बताते हैं कि तभी से बीबर नजदीकियां बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
वहीं, जब इस 'मां' को बीबर के इरादों का पता चला तो वे काफी चौंक गई। आखिर बीबर उनके बेटे की उम्र का है।
4 of 6
पामेला एंडरसन
दरअसल, बीबर आजकल पामेला एंडरसन के करीब आने की कोशिशों में हैं। एंडरसन की उम्र 50 साल है जबकि बीबर उनसे आधे से भी कम उम्र के हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पामेला एंडरसन
सूत्र बता रहे हैं कि पामेला और बीबर के बीच 'कुछ' तो हो सकता है, क्योंकि इन दिनों पामेला का करियर ढलान पर है, ऐसे में बीबर से अफेयर भले न हो पर ख़बर भी काफी मायने रखती है।
उधर, एक अमेरिकन वेबसाइट की ख़बर है कि पामेला एंडरसन के बेटे ब्रैंडन थॉसम और जस्टिन बीबर की एक्स गर्लफ्रेंड सोफिया रिची में नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों को इटली में साथ-साथ काफी मस्ती करते और खास पल बिताते देखा गया।