जस्टिन बीबर
निराश हो गए थे फैंस
पहले मिली जानकारी के अनुसार, जस्टिन बीबर का यह कॉन्सर्ट करीब 30 मिनट का होगा। गौरतलब है कि साल 2017 में भारत आए जस्टिन विवादों में भी फंस गए थे। दरअसल, महंगी-महंगी टिकट खरीदकर पॉप स्टार के कॉन्सर्ट का आनंद लेने पहुंचे लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा है क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर ने वहां गाना गाया ही नहीं था। जस्टिन पर लोगों ने आरोप लगाया था कि स्टेज पर पहुंचकर उन्होंने सिर्फ लिप सिंग की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। इतना ही नहीं वह दो दिनों तक भारत में रुकने वाले थे, लेकिन सिर्फ एक दिन के बाद ही यहां से चले गए थे। अब देखना यह होगा की पांच साल बाद जस्टिन भारत आकर क्या कारनामा करते हैं।