जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन के शादीशुदा संबंधों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में इसका सबूत तब देखने को मिला जब यह जोड़ी एक बीच पर बहस करती नजर आई।
विज्ञापन
2 of 4
Justin Bieber And Hailey Baldwin
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक बीबर और उनकी पत्नी हैली को शनिवार की सुबह सार्वजनिक तौर पर बहस करते देखा गया। कैलिफोर्निया के लगुना बीच पर एक पार्क में धूप में बैठे दोनों के बीच बातचीत में तनाव साफ नजर आ रहा था। बहस के बीच में बीबर कई बार अपनी जगह से उठे और वहां से जाने की कोशिश करते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
3 of 4
Justin Bieber
हाल ही में बीबर ने ये खुलासा किया था कि वह तनाव की वजह से खुद को दुनिया से दूर महसूस कर रहे हैं और यही स्थिति उन्हें खाए जा रही है। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा वापसी करता हूं इसलिए ज्यादा चिंतित नहीं हूं, केवल आप तक पहुंचने और आपसे मेरे लिए दुआ करने के लिए कहना चाहता हूं, भगवान पर भरोसा है और आपकी दुआएं रंग लाएंगी, शुक्रिया।’
बता दें कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने पिछले साल ही अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से शादी की है। जस्टिन बीबर ने लंबा पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की थी। पिछले माह दोनों ने न्यूयॉर्क में काउंसिलिंग सेशन में भी हिस्सा लिया था।