फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधे जस्टिन बीबर, हैली बाल्डविन संग प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें वायरल

Tue, 01 Oct 2019 05:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Justin Bieber and Hailey Baldwin - फोटो : instagram
सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल हैली बाल्डविन ने दोबारा शादी की है। दोनों ने शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोबारा शादी (पहले कोर्ट मैरिज) करके फैंस को चौंका दिया। 154 वीआईपी गेस्ट की मौजूदगी में दोनों ने शादी की। इस मौके पर दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दरअसल पिछले एक साल में दोनों की शादी पर कई तरह के सवाल उठ चुके हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन दोबारा शादी करके दोनों ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन

2 of 4
Justin Bieber and Hailey Baldwin - फोटो : instagram
हैली जहां व्हाइट वेडिंग गाउन में हैं तो वहीं ब्लैक टक्सीडो में जस्टिन नजर आ रहे हैं। दोनों ने इससे पहले कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि अब दोनों ने पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की है। दोनों की इस प्राइवेट वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों की ये प्राइवेट वेडिंग South Carolina में हुई।

विज्ञापन

3 of 4
Justin Bieber and Hailey Baldwin - फोटो : social media
बता दें पिछले साल नवंबर महीने में कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से शादी की थी। ये कोर्ट मौरिज थी। जस्टिन बीबर ने लंबा पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की थी। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'मैं कुछ भी कहने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहता था लेकिन बातें जल्दी फैलती हैं इसलिए, सुनो हैली, मुझे तुमसे जुड़ी हर चीज से प्यार है। मैं तुम्हारे हर पहलू को जानने और उसे प्यार करने के लिए पूरी जिंदगी भर के लिए कमिटेड हूं।''

विज्ञापन

4 of 4
justin bieber
बता दें जस्टिन साल 2016 से हैली को डेट कर रहे थे। हैली के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। फिर अचानक खबर आई कि उन्होंने सगाई कर ली। इससे पहले जस्टिन बीबर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें 2010 में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें