फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jurassic World Rebirth Day 7: 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' का जलवा बरकरार, एक हफ्ते में कितनी हुई कमाई

Thu, 10 Jul 2025 09:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movie Jurassic World Rebirth 7 Days Box Office Collection: हिंदी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के साथ ही हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी। यह फिल्म भारत में अच्छी कमाई कर रही है। जानिए, 7वें दिन में इस फिल्म का कितना रहा कलेक्शन?

विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से शानदार कलेक्शन कर रही है। आज फिल्म को सात दिन सिनेमाघरों में पूरे हो चुके हैं। जानिए, 7वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने रुपये बटोर लिए हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
7वें दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ ने 7वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 53.12 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने पहले दिन भी लगभग 9.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। पिछले वीकएंड पर तो इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। कल फिर से वीकएंड पर इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।  

ये खबर भी पढ़ें: Jurassic World Rebirth: 32 साल पहले शुरू हुई डायनासोर के आतंक की कहानी, जानें ‘जुरासिक पार्क’ फ्रेंचाइज का सफर 

विज्ञापन

3 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जुरासिक वर्ल्ड का एक्शन दर्शकों को भाया
हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का एक्शन, थ्रिल भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आया है। यह फिल्म बॉलीवुड मूवी ‘मेट्रो इन दिनों’ से ज्यादा कमाई कर रही है। आज ‘मेट्रो इन दिनों’ ने महज 1.54 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इस बॉलीवुड फिल्म के रोमांस पर जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का एक्शन, थ्रिल भारी पड़ गया है। 

4 of 5
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : सोशल मीडिया
फैन बेस के कारण हिट हुई फिल्म 
फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ इसलिए भारत में चल रही है क्योंकि इस फ्रैंचाइज का फैन बेस पहले से मौजूद है। कई वर्षों से दर्शक इस फ्रैंचाइज की फिल्में देख रहे हैं। डायनासोर की दुनिया देखने का क्रेज फैंस के बीच हमेशा बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इन हॉलीवुड सितारों से सजी है फिल्म 
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' में स्कारलेट जोहानसन, माहेरशाला अली और जोनाथन बेली जैसे बड़े हॉलीवुड एक्टर्स हैं। फिल्म में बेहतरीन वीएफएक्स हैं, जो फिल्म को मजेदार बनाते हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर गैरेथ एडवर्ड्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें