फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुरासिक वर्ल्ड का दूसरा TRAILER: दिल मजबूत हो तभी देखने के बारे में सोचिए

Mon, 05 Feb 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डायनासोर और इंसानों के बीच जबरदस्त एक्शन और थ्रील से भरपूर फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 2015 में आई 'जुरासिक वर्ल्ड' का स्क्विल है। इस दूसरे ट्रेलर में आपको और खतरनाक एक्शन सीन देखने को मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' के निर्देशक जे.ए. बेयोन ने फिल्म को हिट करने के लिए एक्शन सीन पर काफी काम किया है। ट्रेलर के पहले सीन में ही डायनासोर और एक छोटी सी बच्ची को देखा जा सकता है। इसलिए साइंस फिक्शन पर बेस्ड जुरासिक सीरीज की फिल्मों के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। इस बार डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों की हैं। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इस बार भी इंसान और डाइनोसोर की जंग दिलचस्प होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म में क्रिस प्रैट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आर्मी अफसर की है जो डायनासोरों की बिल्कुल अलग ब्रीड्स खोजने निकलता है और उसमें कामयाब हो जाता है। फिल्म में क्रिस प्रैट के साथ जेफ गोल्डब्लम, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
खास बात यह है कि हॉलीवुड फिल्म होने के नाते यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी। यह फिल्म 8 जून को भारत में रिलीज होगी, वहीं अमेरिका में दो हफ्ते बाद यानि 22 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें