फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुरासिक वर्ल्ड-2 का फाइनल ट्रेलर रिलीज, एक्शन और रोमांच का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, वीडियो भी वायरल

Thu, 19 Apr 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शानदार एक्शन और थ्रील से भरपूर फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' का तीसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में डायनासोर और इंसानों के बीच खतरनाक लड़ाई को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। रिलीज होते ही यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' के निर्देशक जे.ए. बेयोन ने फिल्म को हिट करने के लिए एक्शन सीन पर काफी काम किया है। इस बार डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों की है। ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में इस बार भी इंसान और डाइनोसोर की जंग दिलचस्प होने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 4
'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम' ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म में क्रिस प्रैट मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसे रिटायर्ड आर्मी अफसर की है जो डायनासोरों की अलग प्रजाति खोजने निकलता है और उसमें कामयाब हो जाता है। फिल्म में क्रिस प्रैट के साथ जेफ गोल्डब्लम, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
खास बात यह है कि हॉलीवुड फिल्म होने के नाते यह फिल्म अमेरिका से पहले भारत में रिलीज होगी। यह फिल्म 8 जून को भारत में रिलीज होगी, वहीं अमेरिका में दो हफ्ते बाद यानी 22 जून को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें