फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: 'भीम' के बाद 'गार्डियन' बन गैलेक्सी को बचाएंगे जूनियर एनटीआर! एक्टर संग काम करना चाहता है यह डायरेक्टर

Wed, 26 Apr 2023 09:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जेम्स गन, जूनियर एनटीआर - फोटो : social media
जब से बड़े पर्दे पर एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' रिलीज हुई है, तभी से इस फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर इसके कलाकार तक सभी अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। जहां एक तरफ फिल्म ने अपने गाने 'नाटू नाटू' से दुनिया भर में ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब जीतकर धूम मचा दी है, वहीं जूनियर एनटीआर और राम चरण की ग्लोबल फैन फॉलोइंग में भी वृद्धि हुई है। दर्शकों के साथ-साथ हॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्माता-निर्देशक भी सितारों के फैन हो गए हैं। हम आज जेम्स कैमरून की नहीं बल्कि 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' के निर्देशक जेम्स गन के बारे में बात करने जा रहे हैं। जेम्स भी सितारों के फैंस में शामिल हो गए हैं। आलम यह है कि हाल ही में उन्होंने जूनियर एनटीआर संग काम करने की इच्छा जताई है।   
विज्ञापन

2 of 5
जेम्स गन, जूनियर एनटीआर - फोटो : social media
तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अपनी फिल्म 'आरआरआर' की सुपर सक्सेस का लुत्फ उठा रहे हैं। एसएस राजामौली निर्देशित फिल्म में उनके अभिनय ने अभी तक देश-विदेश में फैले करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। लेकिन हाल ही में उनकी फैन लिस्ट में ऐसे सितारे का नाम शामिल हुआ है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा नाम है। दरअसल, जूनियर एनटीआर से प्रभावित होकर 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' के निर्देशक जेम्स गुन ने अब उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है। यानी हमारे सुपर कूल जूनियर एनटीआर ने जेम्स गन को भी अपना दीवाना बना दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
जेम्स गन, जूनियर एनटीआर - फोटो : social media
जेम्स गन का नाम पढ़कर यकीन नहीं हुआ न, लेकिन यही सच है और आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान, हॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक से पूछा गया कि क्या वह किसी भारतीय अभिनेता को गार्डियन यूनिवर्स में पेश कर सकते हैं और अगर हां तो यह कौन होगा? इसका जवाब देते हुए, निर्देशक ने कहा कि, 'मैं  आरआरआर अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ काम करना पसंद करूंगा।' इस बातचीत के दौरान जेम्स ने आरआरआर का वह दृश्य याद किया, जिसमें सभी बाघ पिंजरे से बाहर आ रहे होते हैं और जूनियर एनटीआर भी उस ट्रक से निकलते है। जेम्स ने यह भी कहा कि फिल्म में उन्हें जूनियर एनटीआर अद्भुत और कूल लगे। 
Zeenat Aman: जब मुंबई छोड़ रही थीं जीनत तो 'गाइड' बने देव आनंद, पढ़ें एक्ट्रेस के स्टार बनने का किस्सा

4 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : Instagram
आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या जूनियर एनटीआर के लिए उनके मन में कोई स्पेशल किरदार है, तो जेम्स ने कहा कि उन्हें यह सोचना होगा और इसमें कुछ समय लगेगा। उसी साक्षात्कार में, जेम्स ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी अपने प्यार का इजहार किया और यह खुलासा भी किया कि गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी का म्यूजिक बॉलीवुड से प्रेरित है। निर्देशक ने कहा कि, ' मुझे बॉलीवुड फिल्मों की यह बात पसंद है कि वे सभी कला को दर्शाती हैं और लोगों का मनोरंजन करती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में ही देखा गया था। वहीं अगली बार वह पर्दे पर 'एनटीआर 30' में काम करते दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे। 
Samantha: 16 बरस की तस्वीर के बाद सामंथा की 10वीं की मार्कशीट वायरल, जानें किस विषय में मिले थे कितने नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें