फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते चीन में टला 'जोजो रैबिट' का प्रीमियर, मनोरंजन जगत पड़ा पूरी तरह से ठप

Tue, 04 Feb 2020 10:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Jojo Rabbit film - फोटो : Mumbai, Amar ujala
पूरा चीन इस वक्त जानलेवा कोरोना वायरस के आगोश में है। वहां की व्यवस्था इस महामारी को रोकने के लिए हर भरसक प्रयास कर रही है। इस संक्रमण से खुद का बचाव करने के लिए लोग भी काफी सर्तकता बरत रहे हैं। वे कम से कम ही घरों के बाहर जा रहे हैं। इसका असर वहां के मनोरंजन जगत पर भी पड़ रहा है। हॉलीवुड फिल्म 'जोजो रैबिट' का प्रीमियर भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। यह कदम इस संक्रमण को रोकने के लिए उठाया गया है।  

 
विज्ञापन

2 of 4
Jojo Rabbit - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
गौरतलब है कि 'जोजो रैबिट' 2019 की अमेरिकन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह क्रिस्टीन लेयन्स की किताब कैजिंग स्काईज पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन और लेखन वेटिटी द्वारा किया गया है। यह फिल्म ऑस्कर 2020 की कई श्रेणियों में नामांकित की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
Jojo Rabbit - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इस समय चीन में सिनेमा पूरी तरह से ठप पड़ चुका है। फिल्मों से लेकर टीवी प्रोडक्शन अनिश्चित काल के लिए रोक दिए गए हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में चीनी नव वर्ष की छुट्टी 10 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। चीनी निवासी अधिकांश अपने घरों में बंद रहते हैं और बहुत जरूरत के समान के लिए ही बाहर निकलते हैं। जिसके चलते सभी तरह का व्यापार भी बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

4 of 4
Jojo Rabbit - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
ऑस्कर पुरस्कारों की दावेदारों में एक 'जोजो रैबिट' की 12 फरवरी की रिलीज तारीख फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही फरवरी और मार्च महीने में संपन्न होने वाले सभी लाइव म्यूजिक शो स्थगित कर दिए गए हैं। कई विदेशी म्यूजिक समूह जो इस दौरान चीन की यात्रा पर आने वाले थे उन्होंने भी फिलहाल अपने कार्यक्रमों को  टालना ही उचित समझा है। 

एवेंजर्स से पहले ब्लैक विडो की ये थी असली फैमिली, नए प्रोमो में नताशा की नई कहानी का खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें