फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद बुरी तरह टूट चुके हैं जॉन सीना, इन तस्वीरों ने खोल दिया सारा राज

Tue, 17 Apr 2018 06:04 AM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जॉन सीना
पॉपुलर रेसलर और एक्टर जॉन सीना का उनकी मंगेतर निकी बेला के साथ ब्रेकअप हो गया है । इस खबर से जॉन सीना का ही नहीं बल्कि उनके लाखों फैंस का दिल भी टूटा है । निकी और जॉन पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे ।
विज्ञापन

2 of 5
जॉन सीना
कुछ समय पहले दोनों ने इंगेजमेंट कर ली थी । इतना ही नहीं 5 मई को उनकी शादी भी होने वाली थी । ऐन मौके पर दोनों ने अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया । इस जानकारी को जॉन और निकी ने सोशल मीडिया के फैंस को दी । निकी भी WWE रेसलर हैं ।
 
विज्ञापन

3 of 5
जॉन सीना
इस ब्रेकअप से जॉन पूरी तरह से टूट गए हैं । भले ही जॉन निकी से अलग तो हो गए हैं लेकिन इस फैसले ने उन्हें अंदर तक हिला दिया है । जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ दिल टूटने वाले पोस्ट किए हैं । जिससे ये अंदाजा लग रहा है कि निकी के दूर जाने से वो बेहद दुखी हैं।
 
 

4 of 5
जॉन सीना
ब्रेकअप के बारे में निकी ने कहा, 'ये फैसला लेना काफी कठिन था। हम दोनों एक-दूसरे के बीच प्यार बनाए रखेंगे और एक-दूसरे की हमेशा इज्जत करेंगे। हमने साथ में बहुत अच्छे पल बिताए हैं ।' रिश्ता टूटने पर दोनों के फैंस को तगड़ा झटका लगा है ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जॉन सीना
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जॉन ने कहा था, '5 साल साथ बिताने के बाद अब ऐसा लगता है कि प्यार करना आसान नहीं है । जैसे सबके पास होती हैं वैसी ही दिक्कतें हमारे रिलेशन में भी हैं । कई बार मैं दुखी हो जाता हूं लेकिन फिर लगता है कि मैं उसके बिना नहीं जी सकता ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें