फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2018: जिम किमेल ने यौन शोषण का किया जिक्र, हार्वे वीनस्टीन पर कह डाली बड़ी बात

Mon, 05 Mar 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
‪Jimmy Kimmel
हर एक्टर की यही चाहत होती है कि वो अपने करियर में एक बार जरूर ऑस्कर अवॉर्ड जीते। यह दुनिया के प्रतिष्ठित समारोह में शामिल है। 90वां आस्कर अवॉर्ड शुरू हो चुका है और इसे फेमस कॉमेडियन जिम किमेल होस्ट कर रहे हैं। सबसे बड़े समारोह की ओपनिंग स्पीच में जिम ने उस मुद्दे का भी जिक्र किया जो हॉलीवुड में इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
‪Jimmy Kimmel
शुरुआती भाषण में जिम ने सबसे पहले बीते साल हुई उस घटना का जिक्र किया जिसे लोग आज तक नहीं भूले। वह वाकिया गलत नाम लेकर किसी और को अवॉर्ड देने का था। जिम ने कहा - 'आप में से कुछ लोग आज यहां से अवॉर्ड लेकर जाएंगे। इस बार आप अपना नाम सुने तो उठने से पहले सोच लें।'
 
विज्ञापन

3 of 5
‪Jimmy Kimmel
हालांकि जिम ने यह भी कहा जो भी पिछले साल हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। इसके साथ ही जिम ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन के बारे में बात की। जिम ने कहा- 'हम लोग यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए एक साथ काम कर सकते हैं। महिलाओं को इन सबसे निपटना जरूर आना चाहिए।'

4 of 5
Sam Rockwell
ऑस्कर अवॉर्ड दिए जाने शुरू हो चुके हैं। सैम रॉकवैल को 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। सैम ने यह अवॉर्ड फिलिप हॉफमैन को समर्पित किया। इसी के साथ बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवॉर्ड एलीसन जैनी ने अपने नाम कर लिया है। उन्हें यह अवॉर्ड आई, तोन्या के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harvey Weinstein
आपको बता दें, हार्वे वीनस्टीन पर हॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर है। उन पर कई एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यहां तक की हार्वे को यूएस अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस से भी बाहर निकाल दिया है। हार्वे का नाम उन प्रोड्यूसर में शामिल हैं जिनके प्रोडक्शन में बनी 81 फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें