फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....जब जेनिफर लोपेज के आगे डायरेक्टर ने रखी ऐसी डिमांड, शर्म से हो गईं पानी-पानी

Sat, 17 Mar 2018 05:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
यौन शोषण पर हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज ने बड़ा खुलासा किया है। अपने करियर के शुरुआती दिनों में अपने साथ हुए यौन शोषण-प्रताड़ना पर इस एक्ट्रेस ने जो कहा उसे सुनते ही सभी के होश फाख्ता हो गए। हार्पर्स बाजार मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में लोपेज ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में एक फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे कैसी आपत्तिजनक डिमांड कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
बकौल जेनिफर लोपेज,'मैं इंडस्ट्री में नई थी। काम देने के बहाने एक डायरेक्टर ने मुझे बुलाया। बात करते-करते उन्होंने मुझसे मेरा टॉप उतारने को कह डाला। इतना ही नहीं डायरेक्टर की मांग मेरे प्राइवेट पार्ट्स देखने की थी। अगली स्लाइड में जानिए फिर क्या हुआ?
विज्ञापन

3 of 6
ये सुनते ही इंडस्ट्री में नई-नई आईं जेनिफर लोपेज शर्म से पानी-पानी हो गईं। लोपेज ने आगे बताया कि पहले तो मैं इस अजीबोगरीब मांग को सुनते ही चौंक गई। फिर मैंने थोड़ी हिम्मत दिखाई और इस घिनौने काम के लिए साफ मना कर दिया।

4 of 6
LOPEZ
उस वक्त जेनिफर के दिलो-दिमाग में और भी कई तरह के ख्याल उमड़ रहे थे। वह खुद से मन ही मन पूछने लगी कि क्या डायरेक्टर को मना करके मैंने कोई गलती तो नहीं कर दी। वह आदमी मुझे काम देने वाला था। हालांकि तुरंत ही मुझे अपने निर्णय और खुद पर गर्व महसूस हुआ। जेनिफर लोपेज ने डायरेक्टर का नाम उजागर नहीं किया है।
विज्ञापन

5 of 6
याद हो कि साल 2017 के अंत से ही दुनियाभर की महिलाओं ने #MeToo कैंपेन छेड़ रखा है। इसके तहत महिलाओं ने सोशल मीडिया में कास्टिंग काउच और यौन प्रताड़ना को लेकर आपबीती सुनाने की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

46 साल की जेनिफर लोपेज हॉलीवुड में खासी मशहूर हैं। वो तीन शादी कर चुकी हैं। उनका कहना है कि उनके सामने दो और प्रपोजल रखे जा चुके हैं। इस पॉप स्टार ने नवंबर 2002 में मशहूर एक्टर बेन एफ्लेक से भी सगाई की थी। मगर 2003 में शादी आगे के लिए टाल दी और जनवरी 2004 में एक-दूसरे से अलग हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें