The Odyssey Format: फिल्म 'द ओडिसी' के लिए भारतीय दर्शक एक शो के लिए एक हजार से लेकर तीन हजार रुपये तक खर्च करने के लिए तैयार हैं। हालांकि वह फिल्म का असली मजा नहीं ले पाएंगे। आइए जानते हैं ऐसा क्यूं?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की भारत में खूब चर्चा है। यह इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। दुनिया भर के दर्शक 17 जुलाई को होने वाली इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में भी फैंस इस फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए आईमैक्स टिकटों पर 1000 से 3000 रुपये तक खर्च करने को तैयार हैं।
हालांकि, ज्यादा पैसे खर्च करने के बावजूद, भारतीय दर्शक 'द ओडिसी' को ठीक वैसे नहीं देख पाएंगे जैसा नोलन चाहते थे।
विज्ञापन
2 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
1570 आईमैक्स फॉर्मेट में शूट हुई फिल्म
दरअसल मुख्य समस्या इसके प्रेजेंटेशन के तरीके से जुड़ी है। असल में, यह फिल्म पूरी तरह से 1570 आईमैक्स फॉर्मेट में शूट की गई है। इसे 70 एमएम फिल्म कहा जाता है। इसमें हर फ्रेम में 15 परफोरेशन (छेद) होते हैं। सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी फीचर फिल्म को पूरी तरह से इस फॉर्मेट में शूट किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
भारत में होगी डिजिटल आईमैक्स स्क्रीनिंग
अफसोस की बात यह है कि भारत का कोई भी आइमैक्स सिनेमा 1570 फॉर्मेट में फिल्में नहीं दिखा सकता।
इस वजह से, जब लोग भारत में चल रही 34 आइमैक्स स्क्रीन में से किसी एक पर 'द ओडिसी' देखेंगे, तो वे फिल्म को उसके असली 1570 फॉर्मेट में नहीं देख पाएंगे। इसके बजाय, वे आम डिजिटल आइमैक्स स्क्रीनिंग देखेंगे, जिसमें असली फ्रेम को ऊपर और नीचे से क्रॉप कर दिया जाएगा।
4 of 5
द ओडिसी
- फोटो : यूट्यूब
पूरे विजुअल नहीं देख पाएंगे भारतीय दर्शक
इसका मतलब है कि भारत में दर्शक नोलन के कैमरों से कैप्चर किए गए पूरे विजुअल नहीं देख पाएंगे। कई बड़े सीन, जैसे ओडिसियस की समुद्री यात्रा, ट्रोजन वॉर, पौराणिक जीवों का सामना और विशाल नजारे जैसे कुछ हिस्सा खो देंगे। 1570 फॉर्मेट के लिए डिजाइन किया गया विशाल पैमाना और बारीक विजुअल डिटेल डिजिटल प्रेजेंटेशन में कम हो जाते हैं।
'द ओडिसी' की स्टारकास्ट
क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द ओडिसी' में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिता न्योंगो, चार्लीज थेरॉन और जॉन बर्नथल अहम भूमिकाओं में हैं।