फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर के बाद 25वें सैटेलाइट अवॉर्ड में जल्लीकट्टू को मिला नामांकन

Tue, 02 Feb 2021 05:04 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जल्लीकट्टू - फोटो : Social media
विज्ञापन

ऑस्कर में भारत की तरफ से नामांकन मिलने के बाद मलयालम फिल्म 'जल्लीकट्टू' (Jallikattu) को 25 वें सैटेलाइट अवॉर्ड में अंतरराष्ट्रीय मोशन पिक्चर श्रेणी में नामित किया गया है। फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने एलान किया कि जल्लीकट्टू को 25वें सैटेलाइट अवॉर्ड के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय मोशन पिक्चर श्रेणी’ में चयनित हुई है।

विज्ञापन


इंटरनेशल प्रेस एकेडमी द्वारा निर्धारित पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा 1 फरवरी को की गई। बता दें अवार्ड के विजेता की घोषणा 15 फरवरी को होगी, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह अवार्ड किसके खाते में जाता है।

‘जल्लीकट्टू’ एक ड्रामा थ्रिलर है और देश और दुनिया में इस फिल्म की खूब तारीफ हुई है। 63 वें बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में 78 देशों से 229 फिल्मों को शामिल किया गया था। इसी फेस्टिवल में ‘जल्लीकट्टू’ की भी स्क्रीनिंग हुई थी।
विज्ञापन


ये फिल्म एस हरीश और आर जयकुमार की किताब माओइिस्ट पर आधारित है। ये फिल्म इंसान और जानवरों के बीच इमोशन को बखूबी दिखाती है। लिजो जोस पेल्लीसेरी ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म को प्रोड्यूस किया है ओ थॉमस पेनिकर(O. Thomas Panicker) ने।

ये है फिल्म की कहानी
वार्के और एंटनी नाम के शख्स कसाई खाना चलाते है। जहां पर भैंसों को मारकर बेचा जाता है। एक रात एक भैंस वहां से गायब हो जाती है और गांव में घुसकर हुडदंग मचाने लगती है। गांववाले स्थिति को काबू में करने के लिए एक्स स्टाफ मेंबर की मदद मांगते हैं। ये सदस्य एक शिकार करने वाली बंदूक के साथ गांव में पहुंचता है जो एंटनी को बिल्कुल पसंद नहीं आता है। आगे की कहानी के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
विज्ञापन


   
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें