फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल तक हॉलीवुड प्रोड्यूसर के यूज्ड कंडोम उठाती रही भारतीय मूल की महिला

Sun, 28 Jan 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Harvey weinstein
हॉलीवुड के फिल्म मुगल हार्वे विंस्टन पर लगे यौन शोषण के आरोपों ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है। इसके बाद हॉलीवुड समेत पूरी दुनिया की महिलाओं ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। इस मामले में अब पूर्व भारतीय अमेरिकी पर्सनल असिस्टेंट ने हार्वे विंस्टन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

2 of 5
हार्वे विंस्टन के खिलाफ उनकी पूर्व भारतीय-अमेरिकी पर्सनल असिस्टेंट संदीप रेहल ने गंभीर आरोप लगाया कि काम करते वक्त उन्हें यौन उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
विंस्टन की पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर संदीप रेहल ने 2013 से 2015 तक दो साल काम किया था। उन्होंने जूरी से मुकदमा चलाने की मांग की थी। जिसके एक दिन बाद शुक्रवार को अदालत ने विंस्टन और उनकी कंपनी को 21 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देने का समन जारी किया है।

4 of 5
हार्वे विनस्टेन - फोटो : self
न्यूयॉर्क की दक्षिणी जिला अदालत में 25 जनवरी को दाखिल केस में आरोप लगाए गए कि दो साल तक रेहल को विंस्टन कंपनी ने जेंडर के आधार पर भेदभाव किया गया है। रेहल ने आरोप लगाया कि, 'उन्हें हार्वे विंस्टन के होटल या अपार्टमेंट के रुम से यूज किए हुए कंडोम को उठाने के लिए मजबूर किया जाता था और कमरे की सफाई करवाई जाती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि विंस्टन पर कई महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एंजेलिना जोली और गैनेथ पाल्ट्रो जैसी मशहूर एक्ट्रेस सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने विंस्टीन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें