इस हीरो के पास सब कुछ है, दौलत, शोहरत, नाम सबकुछ, लेकिन एक ऐसी गंभीर बीमारी ने इस हीरो को घेर रखा है जिसकी वजह से इसे बार बार सर्जरी करानी पड़ रही है। ये हीरो अभी तक 6 सर्जरी करा चुका है लेकिन बीमारी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही।
विज्ञापन
2 of 6
ये हीरो हैं हॉलीवुड सुपरस्टार ह्यू जैकमैन, जो बेसल सेल कारसिनोमा यानि एक तरह के स्किन कैंसर से पीड़ित हैं। ये कैंसर इतना खतरनाक है कि खत्म होते ही फिर से लौट आता है। इसी के चलते ह्यू जैकमैन 2013 से अब तक तकरीबन 6 सर्जरी करा चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : thehughjackman/Instagram
हाल ही में उन्होंने एक और सर्जरी कराई और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। सर्जरी के बाद की अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए ह्यू जैकमैन ने लिखा, ' लगातार हो रहे चेक-अप और बढ़िया डॉक्टरों की टीम के लिए मैं शुक्रगुजार हूं, सब ठीक से हो गया, बस इस ड्रैसिंग की वजह से थोड़ा अजीब लग रहा हूं।'
Another basal cell carcinoma. Thanks to frequent body checks and amazing doctors, all is well. Looks worse with the dressing on than off. I swear! #wearsunscreen
A post shared by Hugh Jackman (@thehughjackman) on Feb 13, 2017 at 12:42pm PST
4 of 6
बता दें कि ह्यू जैकमैन को 2013 में कैंसर के बारे में पता चला जब डॉक्टरों ने उनकी नाक पर अजोबोगरीब मस्सा जैसा कुछ देखा। एक सर्जरी तो उसी वक्त कर दी गई थी, लेकिन बार बार ये कैंसर उभरकर आता रहा जिसकी वजह से ह्यू जैकमैन को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
5 of 6
ये बेसल सेल कारसिनोमा नाम का स्किन कैंसर धूप या फिर अल्ट्रावॉयलेट रौशनी में ज़्यादा समय तक रहने से होता है। शुरुआत में इसमें मस्से जैसा दाना शरीर पर हो जाता है और सालों तक ऐसे ही रहने वाले दाने जब हड्डी पर पहुंच जाते है तो कैंसर बन जाते हैं।
2013 से ह्यू जैकमैन खुद तो इस कैंसर से लड़ाई लड़ ही रहे हैं लेकिन बाकी लोगों को भी वो इस कैंसर के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
गोल्डन ग्लोब जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीत चुके ह्यू जैकमैन 'एक्समैन' सीरीज से खूब लोकप्रिय हुए। जल्द ही इस सीरीज की उनकी आखिरी फिल्म 'लोगन' रिलीज होगी। उम्मीद है जल्द ही ह्यू जैकमैन इस कैंसर से पूरी तरह से उबर जाएंगे ठीक वैसे ही जैसे वो अपनी फिल्मों में हर मुश्किल का सामना कर बच निकलते हैं।