फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Film 2025: 'सुपरमैन से लेकर 'मिशन: इम्पॉसिबल-द फाइनल रेकनिंग' तक, ये फिल्में देंगी मनोरंजन का डोज

Thu, 02 Jan 2025 07:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल फिल्मों की दुनिया में एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का खूब तड़का लगेगा। आप भी अगर हॉलीवुड फिल्में देखने में रुचि रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए एक नजर डालते हैं कि इस साल कौन सी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई थीं...  
विज्ञापन
1 of 10
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
नया साल सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। दर्शकों को एक बार फिर एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा। हॉलीवुड भी बॉलीवुड से पीछे नहीं है। इस साल फिल्मों की दुनिया में एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का खूब तड़का लगेगा। आप भी अगर हॉलीवुड फिल्में देखने में रुचि रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आइए एक नजर डालते हैं कि इस साल कौन सी हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई थीं...                                
विज्ञापन

2 of 10
 कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड - फोटो : एक्स
 कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड
कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एंथनी मैकी, रोजा सालाजार, जियानकार्लो एस्पोसिटो और हैरिसन फोर्ड आदि मुख्य भूमिका में हैं। इस नए सीक्वल में नए रॉस और नए हल्क भी एंट्री लेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग - फोटो : एक्स
मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग
मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग फिल्म 25 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फ्रैंचाइजी की फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। बता दें कि यह फिल्म टॉम क्रूज की फेमस एक्शन फिल्म फ्रैंचाइजी की आखिरी फ्रैंचाइजी होने वाली है।

4 of 10
कराटे किड: लेजेंड्स - फोटो : इंस्टाग्राम
कराटे किड: लेजेंड्स
यह फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में ली फोंग ने बेन वांग का लीड कैरेक्टर प्ले किया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

5 of 10
28 ईयर लेटर - फोटो : इंस्टाग्राम
28 ईयर लेटर
यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। यह फिल्म  28 डेज लेटर और 28 वीक लेटर का सीक्वल है। खबर है कि इस बार फिल्म में दर्शकों के लिए काफी कुछ नया होगा।  इस फिल्म में सिर्फ वायरस ही नहीं बल्कि जॉम्बी की भी एंट्री होगी।
विज्ञापन

6 of 10
एफ 1 - फोटो : इंस्टाग्राम
एफ 1
 ब्रैड पिट की हाई-ऑक्टेन रेसिंग ड्रामा "F1" आखिरकार सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म में पिट ने सोनी हेस की भूमिका निभाई है। वह एक फॉर्मूला वन ड्राइवर है, जिसे रिटायरमेंट से वापस बुलाकर एक नए प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन करने के लिए बुलाया गया है। फिल्म इस साल 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

7 of 10
M3GAN 2.0 - फोटो : इंस्टाग्राम
M3GAN 2.0
पहली फिल्म के बाद की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, "M3GAN 2.0" में एलिसन विलियम्स और वायलेट मैकग्रॉ ने जेम्मा और कैडी के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

8 of 10
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन - फोटो : इंस्टाग्राम
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन
जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन इस साल 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जोनाथन बेली, महेरशला अली जैसे और भी बेहतरीन कलाकार शामिल थे। फिल्म में जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन के आगे की कहानी दिखाएगी। इस फिल्म में दर्शकों को आगे के पांच साल की कहानी देखने को मिलेगी।

9 of 10
सुपरमैन  - फोटो : इंस्टाग्राम
सुपरमैन 
यह फिल्म इस साल 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जेम्स गन कर रहे हैं। इस फिल्म सुपरमैन की भूमिका डेविड कोरेंसवेट निभाते नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी मैन ऑफ स्टील पर बेस्ड होगी।
विज्ञापन

10 of 10
द स्मर्फ्स मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम
द स्मर्फ्स मूवी
यह एक एनिमेटेड फिल्म है। द स्मर्फ्स मूवी वॉयस कास्ट में निक ऑफरमैन, नताशा लियोन, डैनियल लेवी, जेम्स कॉर्डन, ऑक्टेविया स्पेंसर, सैंड्रा ओह और बिली लौर्ड शामिल हैं। यह 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें