फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन विदेशी सेलेब्स ने बनवाया है देसी टैटू, इस सिंगर ने कमर पर लिखवाया है श्लोक

Wed, 30 Oct 2019 12:05 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड सेलेब्स के टैटूज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सेलेब्स के साथ ही साथ भारत में हॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी काफी क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में उनसे जुड़ी एक जानकारी को फैंस जानना चाहते हैं, चाहें बात फिर उनके करियर की हो या फिर उनके टैटूज की। दरअसल हॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने शरीर पर टैटू बनवाए हैं, लेकिन कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने शरीर पर हिंदी या फिर संस्कृत में लिखे टैटू बनवाए हैं। ऐसे में एक नजर कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर.....
विज्ञापन

2 of 6
सेलेना गोमेज - फोटो : सोशल मीडिया
सेलेना गोमेज
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अपने प्रोफेशनल वर्कफ्रंट के साथ ही साथ अपने पर्सनल रिश्तों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वहीं सेलेना के टैटू की बात करें तो उन्होंने अपनी थाई (जांघ) पर ऊं लिखवाया है।
विज्ञापन

3 of 6
एडम लेविन - फोटो : सोशल मीडिया
एडम लेविन
मरून 5 बैंड के एडम लेविन के शरीर पर कई टैटू हैं। लेकिन इन सभी टैटूज के बीच में एक टैटू जो सुर्खियों में रहा था वो है संस्कृत शब्द का टैटू। एडम के सीने पर संस्कृत शब्द 'तपस' लिखा है। इसके साथ ही एडम के शरीर पर शेर सहित कई और निशान भी बने हैं।

4 of 6
माइली साइरस - फोटो : सोशल मीडिया
माइली साइरस
अमेरिकन सिंगर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर माइली साइरस ने भी अपने शरीर पर संस्कृत शब्द का टैटू बनवाया है। बता दें कि माइली के बाएं हाथ की कलाई पर ऊं  लिखा है। गौरतलब है कि ऊं का सनातन धर्म के लिए काफी महत्व है। वहीं ऊं से भगवान शिव की भी अराधना की जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
वेनेसा हडजन्स - फोटो : सोशल मीडिया
वेनेसा हडजन्स
हाई सकूल म्यूजिकल स्टार वेनेसा हडजन्स ने अपने दोनों हाथों की उंगलियों पर कुछ इस प्रकार से ऊं लिखवाया है कि जब वो नमस्कार करती हैं तो ऊं पूरा हो जाता है। तस्वीर में आप साफ तरीके से देख सकते हैं कि वेनेसा का ये टैटू कितना क्रिएटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
रिहाना
रिहाना एक कमाल की सिंगर हैं और हॉलीवुड के टॉप सेलेब्स में उनकी गिनती होती है। रिहाना ने वैसे तो शरीर पर करीब 25 टैटू बनवाए हुए हैं लेकिन ऐसे में एक टैटू उनका संस्कृत में भी है। रिहाना ने कमर की दाईं ओर सनातन धर्म का एक श्लोक लिखवाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें