हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप तो आपको याद ही होंगे। जी हां, वही शख्स जिन्हें आपने समुद्री डाकुओं और रहस्यमयी खजाने पर बेस्ड मूवी पायरेट्स ऑफ केरेबियन में देखा होगा। यकीनन उनके किरदार ने आपके दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी होगी। यहीं वजह है कि फिल्म में निभाए गए उनके केरेक्टर को आज तक नहीं भूल पाये होंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Johnny Depp
मगर आज जिस हालत में वे पहुंच चुके हैं अगर कोई उन्हें इस सूरत में देख ले तो शायद पहचानने से भी मना कर दे। बता दें 55 वर्षीय यह अमेरिकी स्टार लंबे वक्त से बीमार था। लेकिन अब जब वह स्वस्थ होकर वापस कैमरा के सामने लौटे तो लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन
3 of 5
Johnny Depp
लोग सोच में पड़ गए कि जो जोनी लंबी-लंबी दाढ़ी, मूछ और बालों से पहचाना जाता था। रियल लाइफ में उसका यह हाल हो चुका है। हॉलीवुड स्टार की कुछ हालिया तस्वीरों में वह बेहद कमजोर और "बीमार" दिखाई दे रही हैं। बता दें इस सप्ताहांत के आखिर में ये तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई।
4 of 5
Johnny Depp
'द हॉलीवुड' की रिपोर्ट के अनुसार, डेप ने सेंट पीटर्सबर्ग में एक फोर सीजन होटल में अपने प्रशंसकों के साथ यह फोटो खिंचवाया है। इस तस्वीर को आप देख लेंगे तो पाएंगे कि पहले की तुलना में जोनी अब पहले से काफी दुबले-पतले हो चुके हैं। जोनी की ये तस्वीरें एक प्रशंसक ने फेसबुक पर साझा की है।
साथ ही उसने लिखा 'मुझे लगता है कि मेरा हीरो बीमार दिखता है।' "कैरिबियन समुद्री डाकू" स्टार जॉनी डप रूस में अपने बैंड, द हॉलीवुड पिशाच के प्रदर्शन के लिए रूस में थे। इससे पहले सप्ताह में, डेप की मॉस्को में कुछ ओर तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें वह धूप का चश्मा और बेसबॉल टोपी पहने हुए देखा गया। इस तस्वीर पर बीमार, कमजोर और पतला जैसे कमेंट किए।