फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंजेलिना समेत 13 एक्ट्रेस की आबरू पर इस फिल्म निर्माता ने डाला था हाथ, अब बीवी ने भी तोड़ा रिश्ता

Wed, 11 Oct 2017 01:46 PM IST
Team Digital
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी प्रोड्यूसर
13 महिलाओं में से 3 का कहना है कि उनके साथ रेप भी किया गया। ये गंभीर आरोप लगे हैं हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टिन पर। समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' ने पिछले हफ्ते एक लेख में कहा था कि विंस्टिन ने पिछले तीस वर्षों में कई महिलाओं का शारीरिक शोषण किया है।
विज्ञापन

2 of 6
एंजेलिना जॉली
पूरा मामला उस वक्त और विवादित हो गया जब मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली ने कहा कि 'प्लेइंग बाय हार्ट' फिल्म के दौरान विंस्टिन ने उनका भी फायदा उठाने की कोशिश की थी। जिसके बाद से आजतक उन्होंने कभी भी विंस्टिन के साथ काम नहीं करने का फैसला किया था।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी हार्वे विस्टिंन
विंस्टिन पर लगे ऐसे गंभीर आरोपों के बाद उनकी प्रवक्ता शैली होफमिशर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जबरन शारीरिक संबंध के इस तरह के आरोप पूरी तरह गलत हैं और सब कुछ महिलाओं की सहमति से ही हुआ था।

4 of 6
अपनी बीवी के साथ हार्वे
विस्टिंन की पत्नी जार्जिया पूरे घटनाक्रम से बेहद आहत हैं और उन्होंने अब अपने पति के साथ 10  साल के इस रिलेशनशीप को खत्म करने का फैसला ले लिया है। उनका कहना है कि, 'मेरा दिल टूट गया है और मैं सभी पीड़ित महिलाओं का दर्द समझती हूं, ऐसे अपराध माफ नहीं किए जाने चाहिए। मैंने अपने पति को छोड़ने का फैसला किया है।'
विज्ञापन

5 of 6
इटेलियन अभिनेत्री गवाइनेथ पाल्ट्रों
न्यूयार्क पुलिस के मुताबिक एक महिला की शिकायत पर विंस्टिन के खिलाफ 2015 में भी जांच हुई थी। मामले के सामने आने के बाद विस्टिंन पर अभिनेत्री गवाइनेथ पाल्ट्रों ने भी आरोप लगाया है कि 20 साल पहले उसका शारीरिक शोषण किया था। इटली की मशहूर एक्ट्रेस एम्ब्रा बट्टीलान गुतीरेज ने 2015 में पुलिस में विंस्टिन के खिलाफ शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेक्सपियर इन लव
विंस्टिन 'द शेक्यपियर इन लव' और 'शिकागो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। बाद में उन्होंने खुद की कंपनी खड़ी की, लेकिन इस तरह के आरोपों के बाद उन्हें 'द विंस्टिन कंपनी' के को-फाउंडर पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें