फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुरासिक वर्ल्ड 2' का टीजर रिलीज, डराने के लिए फिर से आ रहे हैं डायनासोर

Tue, 05 Dec 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
Jurassic World 2
जुरासिक सीरीज की फिल्मों के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए। इस बार फिल्म में डायनासोर पहले से ज्यादा खतरनाक दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी डायनासोरों और उनके बीच फंसे कुछ लोगों के बारे में है। 

पढ़ें: 'जुरासिक वर्ल्ड 2' की पहली झलक, फिल्म देखने को मजबूर कर देगा ये बेबी डायनासोर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jurassic world 2
हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड' का दूसरा पार्ट 'जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसका ट्रेलर गुरुवार को जारी किया जाएगा। टीजर देखकर अंदाजा लग रहा है इस बार डायनासोर ज्यादा खतरनाक हो गए हैं, जो इंसानों को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। फिल्म के टीजर में लिखा गया है कि ‘भागने के लिए तैयार रहिए’।


 
विज्ञापन

3 of 5
‘जुरासिक वर्ल्ड: फॉलेन किंगडम’ के टीजर में फिल्म के मुख्य कलाकार क्रिस प्रैट अपने साथियों से चिल्लाते हुए उन्हें भागने के लिए कहते हैं। जिस पर उनके दोस्त चिल्लाते हैं और सारे लोग छिप जाते हैं। इसका ट्रेलर 8 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
  🦖👀 The @JurassicWorld #FallenKingdom trailer debuts this Thursday. pic.twitter.com/zLWN17VcBG — Jurassic World (@JurassicWorld) December 5, 2017

 

4 of 5
Jurassic World 2
फिल्म को जे.ए. बेयोन ने डायरेक्ट किया है। इस जेफ गोल्डब्लम, क्रिस प्रैट, ब्राइस डलास हॉवर्ड और इयान मैल में मुख्य भूमिका में हैं। वहीं भारतीय दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। ये फिल्म अमेरिका से 2 हफ्ते पहले 8 जून 2018 को भारत में रिलीज होगी जबकि अमेरिका में 22 जून को रिलीज होगी।

And here’s the teaser... Check out a glimpse of #JurassicWorld: #FallenKingdom... Trailer on 8 Dec 2017... 8 June 2018 release in India... #JurassicWorldFallenKingdom teaser link: https://t.co/Uaz9jjBfkt— taran adarsh (@taran_adarsh) December 4, 2017

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
irrfan khan
फिल्म के पहले पार्ट में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म जून 2015 में रिलीज हुई थी और कोलिन ट्रेवेरो ने डायरेक्ट किया था। जिसने दुनिया भर में करीब 1.6 अरब डॉलर की कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें