फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avengers: Infinity War के एक्टर से हुई बड़ी भूल, लाइव चैट के दौरान Leak कर दिया फिल्म का पोस्टर

Wed, 29 Nov 2017 01:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Avengers Infinity War
स्पाइडरमैन कभी गलती नहीं करता। पर इस बार जाने-अनजाने उनसे ऐसी चूक हो गई जिसने करोड़ों फैन्स का दिल खुश कर दिया। 21 वर्षीय ब्रिटिश एक्टर टॉम हॉलैंड यानी स्पाइडर मैन ने 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' का 'कॉन्फिडेंशियल' पोस्टर जारी कर दिया। साथ ही ये भी खुलासा कर दिया कि फिल्म किस दिन रिलीज होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Avengers Infinity War
दरअसल, इंस्टाग्राम पर फैन्स से लाइव चैट के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने को-एक्टर मार्क रुफ्फालो यानी 'हल्क' का एक बॉक्स खोल दिया जिसमें एक पोस्टर रखा था। उन्होंने फैन्स को वह पोस्टर दिखा दिया। फिर उनकी नजर उसी बॉक्स में रखी एक कागज पर पड़ी जिस पर गोपनीय लिखा हुआ था। यानी गलती से टॉम हॉलैंड ने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया! TOM HOLLAND SHOWING A CONFIDENTIAL INFINITY WAR POSTER THAT MARK RUFFALO SENT HIM IS THE BEST THING I’VE EVER SEEN pic.twitter.com/tYVdOyMxiz — sara (@JensenAcklesGod) November 28, 2017
विज्ञापन

3 of 5
Avengers Infinity War
मजेदार बात ये है कि फिल्म मेकर्स ने अब तक इससे जुड़ी कोई भी जानकारी लीक होने नहीं दी थी। कहा जा रहा है कि टॉम की ये 'गलती' फिल्म की मार्केटिंग स्ट्रैटिजी का ही एक हिस्सा थी। वजह चाहे जो भी हो फिल्म का यह पहला टीजर 'एवेंजर्स' के फैन्स के लिए काफी मायने रखती है। इस फिल्म में पहली बार सभी सुपरहीरो साथ आ रहे हैं।  Check out these brand new #InfinityWar covers from @VanityFair! More info: https://t.co/yxHjj4Zah7 pic.twitter.com/DOfKCwpumQ — The Avengers (@Avengers) November 27, 2017

4 of 5
Avengers Infinity War
फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' में आयरन मैन, थॉर, द हल्क, कैप्टेन अमेरिका, ब्लैक विडो, हॉकआई, विजन, स्पाइडरमैन की वापसी हो रही है। इस बार इन्हें 'गार्डियन्स ऑफ द गैलेक्सी' के सुपरहीरो का भी साथ मिला है। ये तमाम सुपरहीरो मिलकर थानोस और उसकी सेना से भिड़ेंगे जो धरती को तबाह करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avengers Infinity War
'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' से पहले इस सीरीज की दो फिल्में- 'द एवेंजर्स' (2012) और 'एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन' (2015) आई थी। इस सीरीज की आखिरी फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी जिसकी शूटिंग साथ-साथ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें