हमारे भारत देश की हर चीज निराली है। फिर चाहे यहां की संस्कृति हो, अलौकिक धरोहर हों या फिर लजीज भोजन, हर चीज की चर्चा विदेशों में खूब की जाती है। भारत वासियों के साथ ही अगर विदेशी मेहमान हमारे यहां के व्यंजन चख लें तो उनके फैन बन जाते हैं। यह बात सिर्फ आम लोगों पर ही लागू नहीं होती है। बहुत से ऐसे इंटरनेशनल सुपरस्टार्स हैं, जो भारतीय व्यंजनों के जबर्दस्त फैन हैं। चलिए आपको उन विदेशी सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिनको हमने भारतीय व्यंजनों की तारीफ करते सुना है।