फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब चोरी करते हुए पकड़े गए थे टॉम क्रूज, मिली ऐसी सजा कि 'फादर' छोड़ बन गए एक्टर

Wed, 25 Jul 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हॉलीवुड के सबसे हैंडसम स्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' दुनियाभर में 26 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है। यह टॉम क्रूज के धमाकेदार एक्शन फिल्म सीरिज की छठी फिल्म है। टॉम क्रूज तीन बार अकादमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट और तीन बार गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीत चुके हैं। टॉम दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। टॉम क्रूज को 2012 में हॉलीवुड का हाईएस्ट पेड एक्टर डिक्लेयर किया गया। उनकी 21 फिल्मों ने दुनियाभर में 200 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
विज्ञापन

2 of 7
tom cruise
टॉम पहले ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने एक के बाद एक 100 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली फिल्में दी थीं। टॉम क्रूज 12 साल की उम्र तक 15 स्कूल बदल चुके थे। टॉम क्रूज ने 12 साल की उम्र में पहली बार पॉकिट मनी बचाकर मोटरसाइकिल खरीदी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
tom cruise
टॉम क्रूज को हॉकी खेलने का बहुत शौक था लेकिन जब जमीन पर गिरकर उनके सामने का दांत टूट गया उसके बाद टॉम क्रूज ने हॉकी खेलना बंद कर दिया। आपको हैरानी होगी ये जानकर कि हाई स्कूल कर टॉम बेहतरीन रेसलर रह चुके हैं।
 

4 of 7
tom cruise
फिल्मों की तरह ही टॉम क्रूज असल जिंदगी में भी किसी हीरो से कम नहीं हैं। 1996 में उन्होंने देखा कि एक महिला रास्ते पर घायल पड़ी है टॉम न केवल उसे अस्पताल ले गए बल्कि उसके इलाज का सारा खर्च भी उठाया।
 
विज्ञापन

5 of 7
tom cruise
टॉम कैथोलिक परिवार में पले बढ़े, इसका उन पर ऐसा असर था कि 14 साल की उम्र में वह फादर बनना चाहते थे लेकिन एक दिन फादर के कमरे से शराब चुराते पकड़े जाने पर उन्हें फ्रांसिस्कन सेमिनैरी स्कूल से बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
टॉम क्रूज ने तीन शादियां की। कमाल की बात ये थी कि उनकी हर पत्नी पिछली से 11 साल छोटी थी। टॉम ने मिमि रॉजर्स(1956), निकोल किडमैन(1967), केटी होल्मस(1978) से शादी की थी। फिलहाल टॉम अकेले हैं। टॉम क्रूज की तीसरी शादी महज पांच साल ही चल सकी। क्रूज ने केटी को आइफिल टॉवर के टाप पर केटी को प्रपोज किया था। फिर दोनों ने एक चर्च में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
tom cruise
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे DDLJ के लिए राज का किरदार निभाने के लिए टॉम क्रूज के नाम पर विचार किया गया था लेकिन बाद में ये रोल शाहरुख खान ने किया। फिल्म रिस्की बिजनेस में उनका अंडरवियर डांस हॉलीवुड फिल्मों के आइकॉनिक डांसेज में गिना जाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें