फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी खून बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, आज कमाता है अरबों

Thu, 04 May 2017 05:42 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
एश्टन कचर
इस एक्टर की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब गुजारा करने के लिए और अपनी ट्यूशन फीस भरने के लिए उसे अपना खून बेचना पड़ता था। नौबत तो यहां तक आ गई थी कि एक बार ये एक्टर खुदकुशी तक करने चला गया। लेकिन आज ये एक बड़ा सुपरस्टार है और अरबों कमाता है।

ये एक्टर हैं एश्टन कचर जो हॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शुमार हैं।

ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच


 
विज्ञापन

2 of 7
एश्टन कचर
आज एश्टन कचर जितनी कमाई करते हैं उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है। 2014 में इन्हें फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स में शुमार किया था। लेकिन सफलता के इस पड़ाव तक पहुंचने की राह एश्टन के लिए आसान नहीं रही। उन्होंने जैसे दिन देखे वो शायद किसी और नहीं देखे होंगे।

ये भी पढ़ें - दीपक तिजोरी की बेटी ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सारा और जाह्नवी तक को छोड़ा पीछे
 
विज्ञापन

3 of 7
एश्टन कचर
एश्टन का एक छोटा भाई है माइकल। जब एश्टन मात्र 13 साल के थे तो उनके भाई का हार्ट ट्रांसप्लांट किया जाना था। लेकिन इस ट्रांसप्लांट ने उनकी जिंदगी को इतना मायूस और दुखभरा बना दिया कि वो एक दिन खुदकुशी तक करने चल दिए।

ये भी पढ़ें - फ्लॉप होने के बावजूद इस मामले में शाहरुख और ऋतिक को मात देता है ये हीरो
 

4 of 7
एश्टन कचर
भाई के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए एश्टन को कहीं से भी हार्ट नहीं मिल पा रहा था। भाई की हालत दिनोंदिन बद्दतर होती जा रही थी। ऐसे में एश्टन इस कदर निराश हो गए कि जिस अस्पताल में उनके भाई भर्ती थे उसी की बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी करने पहुंच गए। एश्टन को लगा कि उनके बाद उनका हार्ट उनके भाई को लगा दिया जाएगा। इसका खुलासा एश्टन ने एक इंटरव्यू में भी किया था।

ये भी पढ़ें - सालों बाद लोगों के सामने आई अमिताभ की ये 'हीरोइन', देख सभी हुए हैरान
 
विज्ञापन

5 of 7
एश्टन कचर
एश्टन की तकलीफें यहीं खत्म नहीं हुईं। जब वो 16 साल के थे तो उसी दौरान उनके माता-पिता का तलाक हो गया। इससे स्थिति और बिगड़ गई। पैसों की किल्लत थी कि बढ़ गई। और इसी चक्कर में उन्होंने एक दिन अपने कजिन भाई के साथ अपने स्कूल में घुसकर पैसे चोरी करने की कोशिश की।

शायद वो ये पैसे अपने भाई के इलाज के लिए चुरा रहे थे लेकिन वो पकड़े गए और उन्हें तीन साल की कैद हो गई।

ये भी पढ़ें - इस हीरोइन की वजह से 'धक धक गर्ल' बनी थीं माधुरी दीक्षित
 
विज्ञापन

6 of 7
एश्टन कचर
भाई के इलाज के चक्कर में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा में दाखिला भी लिया लेकिन वहां से भी उन्हें उनकी हरकतों की वजह से निकाल दिया गया। लेकिन इतनी सारी मुश्किलों और कठिनाइयों ने एश्टन कचर को तपाकर कुंदन बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एश्टन कचर
आज एश्टन कचर का सिर्फ नाम ही काफी है। लाखों लड़कियां उन पर फिदा हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एश्टन ने फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम किया। बल्कि उन्होंने अपना डेब्यू भी टीवी से ही किया। आज फिल्मों से तो एश्टन की अच्छी कमाई है ही इसके अलावा उन्होंने कई तरह के स्टार्ट-अप खोले हुए हैं जिनसे उनकी कमाई अरबों में है। एक फोन कंपनी तक ने उन्हें अपना प्रोडक्ट इंजीनियर बना रखा है।

ये भी पढ़ें - खुद 'बाहुबली' भी अंजान था कटप्पा के इस राज से, जानने के लिए देखनी पड़ी फिल्म
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें