फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल तस्करी के आरोपों पर हिलेरी डफ ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दिया जवाब

Mon, 25 May 2020 11:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हिलेरी डफ - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका हिलेरी डफ को लेकर अचानक सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चलने लगा। कई यूजर्स ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि हिलेरी बाल तस्करी में शामिल हैं। 

विज्ञापन


दरअसल इस विवाद की शुरुआत हिलेरी के एक वीडियो से हुई जिसे उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया था। इस वीडियो में उनका बेटा लुका क्रूज नग्न अवस्था में लेटा था। हालाकि उसने अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट्स को ढक रखा था। 

इस पूरे विवाद के बाद हिलेरी ने ट्रोल करने वालों को एक ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे पता है कि हर कोई इस समय ऊब गया है...लेकिन यह वास्तव में घृणित है। जिसने भी इस सपने को देखा और इस कचरे को ब्रह्मांड में फैलाया, उसे अपने बेकार फोन से एक ब्रेक लेना चाहिए। हो सकता है कि ये उसका शौक हो।'
विज्ञापन

 

साल 2000 में मेडिकल ड्रामा 'शिकागो होप' से एक्टिंग करियर शुरू करने वालीं हिलेरी को 2001 में टीवी सीरीज 'लिजी मैकग्वायर' से प्रसिद्धि मिली। इस सीरीज पर 2003 में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टिंग से इतर हिलेरी अपनी आवाज से भी लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी हैं। 2002 में हिलेरी ने 'सांटा क्लाउज लेन' से म्यूजिकल करियर की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें