फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मॉडल ने खास अंदाज में किया पति को KISS, कोरोना वायरस के टेस्ट के रिजल्ट का है इंतजार

Mon, 16 Mar 2020 11:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Heidi Klum - फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिकी-जर्मन मॉडल हिडी क्लम (Heidi Klum) में बीते दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई दिए थे जिसके बाद से उन्होंने अपना टेस्ट करावाया है। साथ ही अपने आस पास रहने वाले लोगों से दूरी भी बना ली है। ह बीती 14 मार्च को अमेरिका गॉट टैलेंट के सेट पर शूट के दौरान बीमार हो गईं थीं। इस बीच हिडी क्लम (Heidi Klum) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति को किस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Heidi Klum - फोटो : ट्विटर
हालांकि आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि हिडी ने खास अंदाज में अपने पति को किस किया है ताकि इस खतरनाक वायरस का संक्रमण उनके पति के पास न जा पाए। वायरल हो रहे इस वीडियो में हिडी अपने पति टॉम कॉलिट्ज को कांच के जरिए किस कर रही हैं। इस वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Heidi Klum - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वीडियो को शेयर करते हुए हिडी ने लिखा है- 'आप सभी की तरह, मैं भी पूरे हफ्ते से बीमार हूं। मेरे पति अभी टूर से लौटे हैं, कुछ दिनों से बीमार महसूस कर रहे हैं। जब तक कोरोनावायरस टेस्ट का रिजल्ट नहीं आता हम सुरक्षित रहने के लिए अलग रह रहे हैं। हम नहीं चाहते कि यह संक्रमण दूसरों तक फैले। मैं उन्हें किस करना चाहती हूं लेकिन ऐसे समय में आपको याद रखना होता है कि आप जिनसे प्यार करते हो उन्हें सुरक्षित रखने के लिए क्या जरूरी है।' 

4 of 5
हिडी क्लम पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने लिखा है- कृपया अधिकारियों की बात मानें, घर पर रहें और सभी से शारीरिक दूरी बना कर रखें। खासतौर पर तब जब आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। इससे पहले हिडी ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह कह रही थीं- बुखार, कफ, जुकाम जैसा महसूस हो रहा है। इसलिए मैं घर पर ही रहूंगी ताकि किसी और को मेरी वजह से समस्या न हो। मैं उम्मीद करती हूं यह महज कोल्ड ही हो। मैंने कोरोना का टेस्ट करवाने की कोशिश की लेकिन नहीं करवा पाई। हिडी क्लम पिछले कुछ दिनों से अमेरिका गॉट टैलेंट में नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tom hanks - फोटो : social media

हिडी से पहले ऑस्कर विनर एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा में में कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। उनका इलाज चल रहा है। चीन से फैले कोरोनावायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। भारत भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को प्रसार को रोकने के लिए फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें