फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hayley Atwell: टॉम क्रूज को 'अंकल' बुलाकर हेले ने डेटिंग की अफवाहों पर लगाया ब्रेक, इन बातों को बताया अजीब

Sun, 09 Jul 2023 05:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टॉम क्रूज और हेले एटवेल - फोटो : social media
टॉम क्रूज हॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है, जिनके बिना इस इंडस्ट्री में एक्शन फिल्मों का अस्तित्व अधूरा सा लगता है। वह हॉलीवुड ही नहीं दुनिया भर में मशहूर हैं। टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता न केवल अपनी फिल्मों के लिए बल्कि निजी जिंदगी के लिए भी चर्चा में रहते हैं। टॉम क्रूज की जिंदगी में कई लड़कियां आई और गईं, लेकिन वह आज भी अकेले हैं। काफी समय पहले टॉम क्रूज का नाम उनकी फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की को-स्टार हेले एटवेल से जुड़ा था। लेकिन दोनों ने इसको लेकर चुप्पी साधे रखी थी। अब जाकर हेले ने टॉम के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
विज्ञापन

2 of 5
टॉम क्रूज और हेले एटवेल - फोटो : social media
ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री हेले एटवेल ने टॉम क्रूज के साथ रोमांस की अफवाहों पर आखिरकार अब जाकर चुप्पी तोड़ी है। 41 वर्षीय अभिनेत्री और उनके 61 वर्षीय को-स्टार टॉम क्रूज इन अटकलों से परेशान हैं कि उन्होंने अपनी केमिस्ट्री को सिल्वर स्क्रीन के अलावा रियल जिंदगी में भी उतारा है। हेले की अप्रैल में गीतकार और संगीतकार नेड वोल्फगैंग केली से सगाई हो चुकी है। इसके बावजूद भी ये अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
टॉम क्रूज और हेले एटवेल - फोटो : social media
एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म फ्रेंचाइजी की आगामी फिल्म के फिल्मांकन के समय दोनों के रिश्ते की अफवाहें उड़ने लगी थीं, लेकिन इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है। लगातार उड़ रही इन अफवाहों पर हेले ने अब चुप्पी तोड़ी है, जिससे साफ पता लग रहा है कि यह सब झूठ है। हेले ने इन अफवाहों पर टॉम को अपने लिए 'अंकल' जैसा बताकर ब्रेक लगा दिया है। ब्रिटिश स्टार ने यह भी कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के वक्त टॉम के पास सिर्फ और सिर्फ सलाह के लिए जाती थीं। उसने कहा कि उसे लगा कि अफवाहें अजीब थीं और जब वे शुरू हुईं तो उन्हें इनसे काफी परेशान भी हुई थी।

4 of 5
टॉम क्रूज और हेले एटवेल - फोटो : ट्विटर
एक इंटरव्यू में अपने और टॉम के बीच रिश्ते की अफवाहों के बारे में बात करते हुए हेले ने कहा, 'मैंने कहा था, ओह ये बहुत अजीब अफवाहें हैं और बिल्कुल आधारहीन हैं। यह थोड़ा गंदा और भद्दा लगता है। मैं ऐसी नहीं हूं कि मेरे बारे में इस तरह की बात की जाए। मेरे को-स्टार या बॉस के साथ मेरे रिश्तों के बारे में मुझ पर आरोप लगाया गया? यह परेशान करने वाला है। जब मैंने टॉम से इस बारे में बात की, तो उन्होंने कहा, तुम ठीक से जानती हो कि तुम कौन हो। तुम्हें पता है कि तुम क्या हो और यही एकमात्र वह चीज है, जो मायने रखती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं यदि आप खुद के प्रति ईमानदार हैं, तो सब कुछ ठीक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो, हेले जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट वन' में एक्शन अवतार में लौटने वाली हैं। टॉम और हेले के अलावा इस फिल्म में रेबेका फर्ग्यूसन, साइमन पेग, विंग रेम्स, फ्रेडरिक श्मिट, मारिएला गैरिगा, वैनेसा किर्बी, पोम क्लेमेंटिएफ, ग्रेग टार्जन डेविस, मार्क गैटिस, इंदिरा वर्मा, रॉब डेलाने, शीया व्हिघम जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं अगर बात करें, 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग पार्ट टू', तो निर्माताओं ने पहले ही फिल्म की रिलीज डेट तय कर ली है। यह अगले साल 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें