फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर हार्वे पर एक और रेप का आरोप, महिला ने कहा- पीरियड्स में भी मुझे नहीं छोड़ा

Thu, 26 Oct 2017 11:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वेंस्टाइन पर एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं। उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इसी क्रम में एक और महिला ने उन पर रेप करने का आरोप लगाया है। इस महिला का नाम मिमी हलेई है। मिमी ने बताया कि साल 2006 में जब वो काम के सिलसिले में हार्वे के पास गई थीं तो उन्होंने उसका रेप किया था। मिमी के मुताबिक हार्वे के इस खराब व्यवहार को जब मिमी ने रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो हार्वे ने गुस्से में उन्हें धक्का दे दिया और खींचकर अपने बच्चों के बेडरूम में ले गए।
 
विज्ञापन

2 of 4
हलेई ने अपनी इस दर्दनाक कहानी को बयां करते हुए कहा कि हार्वे उन्हें एक अंधेरे कमरे में ले गए थे। कमरे की दीवारों पर बनी चित्रकारी से उन्हें पता चला कि वो कमरा बच्चों का था। हार्वे ने उन्हें बेड पर गिरा दिया था। हलेई ने कहा कि उन्होंने बचने की बहुत कोशिश की लेकिन ये संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन

3 of 4
हलेई ने बताया कि उस समय उनके पीरियड्स चल रहे थे लेकिन हार्वे पर इस बात का भी असर नहीं हुआ। उन्होंने उसे नहीं छोड़ा। हलेई को भरोसा नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में कोई अपने पार्टनर को भी ये सब नहीं करने देता। उन्होंने बताया कि इसके बाद हार्वे ने अपनी पीठ के बल लुढ़कते हुए हलेई से कहा कि क्या तुम्हें नहीं लगता कि वो लोग अब काफी क्लोज हैं? हलेई ने तब भी न में ही जवाब दिया।
 
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि फिलहाल हार्वे अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर एक नए रिलेशनशिप में हैं। हलेई ने वाइंस्टीन की कंपनी द्वारा प्रड्यूस किए गए एक टीवी सीरियल में भी काम भी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें