फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैरी पॉटर' की पद्मा पाटिल ने की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Fri, 24 Aug 2018 11:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस अफशान आजाद ने ब्वॉयफ्रेंड नबिल काजी से शादी कर ली है। अफशान और नबिल लंबे समय में एक-दुसरे को डेट कर रहे थे। इस स्टार कपल की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अफशान आजाद ने फिल्म 'हैरी पॉटर' में पद्मा पाटिल का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। बताया जा रहा है कि अफशान और नबिल काजी ने शादी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी, जिसमें यह दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
इनकी शादी में 'हैरी पॉटर' सीरीज की केटी लींग, बोनी राइट और गिनी वेस्ले जैसे सितारे भी नजर आए। सभी ने अफशान और नबिल काजी की शादी में पहुंचकर काफी इन्जॉय भी किया। अफशान आजाद ने शादी की तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जहां उनके फैंस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

4 of 5
इतना ही नहीं बोनी राइट ने भी अफशान आजाद की शादी की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अफशान और नाबिल को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं। साथ ही एक बेहतर शादीशुदा जिंदगी की कामना भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि अफशान आजाद ने 'हैरी पॉटर' सीरीज में साल 2005 से 2011 तक काम किया है। सीरीज में पद्मा पाटिल के किरदार को काफी सराहा गया है। हैरी पॉटर सीरीज सिनेमा के क्षेत्र की सबसे चर्चित फिल्म सीरीज में से एक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें